संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' रिलीज को तैयार है। इसने एक बार फिर लाहौर की हीरामंडी को प्रकाश में ला दिया है। वह हीरामंडी, जो भारत-पाकिस्तान के विभाजन से पहले तवायफों का ठिकाना थी, जहां वे पूरे सम्मान के साथ रहा करतीं। उन दिनों हीरामंडी में घुंघरुओं की आवाज गूंजा करती थी। संगीत, संस्कृति, अदब सबकुछ तवायफों के रहन-सहन में था। यह सीरीज उन्हीं तवायफों के जीवन और उसी हीरामंडी को पर्दे पर दिखाएगी। लेकिन, लाहौर की उसी हीरामंडी से अपने दौर के शानदार एक्टर रहे प्राण की एंट्री भी सिनेमा की दुनिया में हुई और फिल्मी अंदाज में हुई। आइए जानते हैं...