फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taha Shah: कान फिल्म फेस्टिवल में कॉन्टैक्ट्स बनाने गए थे 'ताजदार', बोले- काम के लिए मैं संघर्ष करता रहूंगा

Mon, 27 May 2024 11:36 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ताहा शाह बदुशा - फोटो : सोशल मीडिया
'हीरामंडी' स्टार ताहा शाह बद्दुशाह लगातार इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी सीरीज 'हीरामंडी' में नवाब 'ताजदार बलूच' के रूप में अपनी सफल उपस्थिति के बाद, उन्होंने कान फिल्म फेस्टिवल 2024 में एक प्रभावशाली शुरुआत के साथ सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। बता दें कि उन्होंने अपनी फिल्म 'पारो' के ट्रेलर और पोस्टर लॉन्च के लिए प्रतिष्ठित समारोह में भाग लिया था। हालांकि, इसके अलावा अभिनेता ने बताया है कि कान में जाने की उनकी असली वजह क्या थी।
विज्ञापन

2 of 5
ताहा शाह - फोटो : इंस्टाग्राम @taahashah
'कान' में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के बाद ताहा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। अब हाल ही में, एक साक्षात्कार में, 'हीरामंडी' अभिनेता ने सभी ट्रोल्स को जवाब दिया और कान में कॉन्टेक्ट्स बनाने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

3 of 5
ताहा शाह बद्दुशाह - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने कहा, "मैं अपनी फिल्म लॉन्च करने और संपर्क बनाने के लिए कान गया था। अमेरिका और कनाडा के कई लोगों ने मुझे देखा और कहा, 'यह आदमी हीरामंडी का स्टार है', लेकिन वह एक नए व्यक्ति की तरह व्यवहार कर रहे थे। मैं सचमुच लोगों को अपना कार्ड देता रहा और उनसे मुझसे संपर्क करने और हीरामंडी देखने के लिए कहता रहा।"

4 of 5
ताहा शाह - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता ने आगे बताया कि कान में जिन 500-600 लोगों से वह मिले और जिनके नंबर उन्होंने लिए, उनमें से अभिनेता को सिर्फ एक व्यक्ति की जरूरत है जो उन पर विश्वास करे। ताहा ने कहा, "मैं संघर्ष करता रहूंगा। मैं संपर्क बनाता रहूंगा और अपना सौ प्रतिशत लगाऊंगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताहा शाह - फोटो : सोशल मीडिया
आलोचनाओं के जवाब में ताहा ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर जाकर चीजों को चेक करने का समय नहीं मिलता। हालांकि, उनके पास कई ग्रुप हैं, जहां से उन्हें स्क्रीनशॉट मिलते रहते हैं। जब भी उन्हें समय मिलता है, वे उन्हें देखते हैं।

AbRam Khan Birthday: अबराम का 11वां जन्मदिन, करीना के बेटे तैमूर- शाहरुख के लाडले कर सकते हैं साथ में डेब्यू!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें