फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy New Year 2025: नए साल में सिनेमाघरों में धमाल मचाएंगी साउथ की फिल्में, कई बड़े सितारों के नाम है शामिल

Fri, 03 Jan 2025 11:02 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Happy New Year 2025: साल 2025 में साउथ की कई फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। इस लिस्ट में कई बड़े सितारों का नाम शामिल है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी फिल्में इस साल कब रिलीज होंगी। 
 
विज्ञापन
1 of 8
साल 2025 में रिलीज होंगी ये साउथ फिल्में - फोटो : अमर उजाला
साल 2024 में साउथ की कई फिल्मों ने सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन किया। दक्षिण भारतीय फिल्मों ने दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया हासिल की। हालांकि, अच्छा प्रदर्शन करने वाली फिल्मों का नंबर काफी कम रहा। चाहे बॉलीवुड हो या साउथ गुजरा साल बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाया। अच्छी बात यह रही कि जाते-जाते अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। खैर, जो बीत गया सो बीत गया, अब बात करते हैं आने वाले साल की, जो फिल्म प्रेमियों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रहा है, खासकर साउथ के कई बड़े स्टार्स की फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। आइए जानते हैं साल 2025 में कौन-कौन सी साउथ इंडियन फिल्में कब रिलीज होंगी?

 
विज्ञापन

2 of 8
कांतारा: चैप्टर 1 - फोटो : इंस्टाग्राम: @rishabshettyofficial
कांतारा: चैप्टर 1
ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ ने साल 2022 में सिनेमाघरों में दस्तक दिया और बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म की कहानी ने प्रशंसकों और समीक्षकों को काफी प्रभावित किया। अब लोगों को इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री के साथ इंतजार है। यह फिल्म इस साल 2 अक्तूबर को रिलीज होगी। 
Happy New Year 2025: ‘सिकंदर’ से लेकर ‘फैमिली मैन 3’ तक, इस साल रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में और वेब सीरीज

 
विज्ञापन

3 of 8
गेम चेंजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गेम चेंजर
राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस साल जनवरी में यह फिल्म तहलका मचाएगी। यह  फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

 

4 of 8
राजा साहब - फोटो : इंस्टाग्राम
राजा साहब
प्रभास की फिल्म ‘राजा साहब’ भी इस साल प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। ‘कल्कि 2898 एडी’ से लोगों का दिल जीतने के बाद उनकी फिल्म ‘राजा साहब’ 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी। 

 
विज्ञापन

5 of 8
कुली फिल्म पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
कुली
साल 2024 में रजनीकांत की फिल्म ‘वेटैयन’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आए। बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन औसत रहा। अब साल 2025 में उनकी फिल्म ‘कुली’ रिलीज होगी। उनकी इस फिल्म का प्रशंसकों को काफी लंबे समय से इंतजार है। यह फिल्म 1 मई 2025 में रिलीज होगी।
Happy New Year 2025: शिल्पा शेट्टी से लेकर प्रीति जिंटा तक, इन सितारों ने फैंस को दी नए साल की बधाई
 
 
विज्ञापन

6 of 8
थलपति विजय - फोटो : इंस्टाग्राम
थलपति 69
थलपति विजय राजनीति की दुनिया में कदम रख चुके हैं। उन्होंने फिल्म दुनिया से ब्रेक लेने का भी ऐलान कर दिया है। ‘थलपति 69’ उनकी आखिरी फिल्म होगी। उनकी इस फिल्म का प्रशंसक बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म अक्तूबर तक रिलीज हो सकती है। हालांकि, इसके रिलीज डेट का अभी खुलासा नहीं किया गया है। 

 
विज्ञापन

7 of 8
फिल्म 'ठग लाइफ' - फोटो : सोशल मीडिया
ठग लाइफ
साल 2024 में रिलीज हुई कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' बुरी तरह फ्लॉप हुई। अब साल 2025 में अभिनेता मणिरत्नम की फिल्म ‘ठग लाइफ’ में लीड रोल में नजर आएंगे। उनकी यह फिल्म 5 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

 
विज्ञापन

8 of 8
विदामुयार्ची - फोटो : इंस्टाग्राम @gkmtamilkumaran
विदामुयार्ची और गुड बैड अग्ली
साउथ अभिनेता अजित की दो फिल्में इस साल सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। उनके फैंस को इसका काफी लंबे समय से इंतजार है। ‘विदामुयार्ची’ इस साल पोंगल पर रिलीज हो सकती है। वहीं, ‘गुड बैड अग्ली’ 10 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें