फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy New year 2025: फिल्मों के लिहाज से खास होगा ये नया साल, ये सितारे करेंगे डायरेक्टोरियल डेब्यू

Fri, 03 Jan 2025 09:05 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साल 2025 बॉलीवुड के लिहाज से भी शानदार होने वाला है। इस साल सितारे अभिनय में ही नहीं बल्कि निर्देशन में भी अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं इन सितारों के बारे में। 
विज्ञापन
1 of 6
निर्देशन में डेब्यू करेंगे ये सितारे - फोटो : अमर उजाला

साल 2025 में कई बड़े सितारे निर्देशन में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को लेकर चर्चा हो रही है। वह साल 2025 में अपनी फिल्म के साथ निर्देशन में डेब्यू करने जा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं साल 2025 में कौन से सितारे बड़े पर्दे और ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 6
शाहरुख खान और बेटा आर्यन खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आर्यन खान
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान बड़े पर्दे पर निर्देशन डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। आर्यन खान ने निर्देशन में बनी सीरीज इस साल 2025 में रिलीज होने वाली है। कंगना रनौत ने इस मामले पर आर्यन खान को बधाई दी है।

विज्ञापन

3 of 6
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम @sonu_sood

सोनू सूद
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने अपनी फिल्मों से फैंस के दिलों में खास जगह बना ली है। सोनू सूद इस साल फतेह से निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। उनके निर्देशन में बनी इस फिल्म को देखने के लिए फैंस बेताब हैं। 

4 of 6
अल्फा की रिलीज तारीख आई सामने - फोटो : इंस्टाग्राम @yrf और @aliaabhatt

शिव रवैल
आलिया भट्ट और शर्वरी की फिल्म अल्फा को लेकर शिव रवैल काफी चर्चा में हैं। शिव रवैल ने इससे पहले द रेलवे मैन का निर्देशन किया है, जो कि ओटीटी के लिए था। बड़े पर्दे पर उनके निर्देशन में बनी फिल्म पहली बार दिखने वाली है।

Year Ender 2024: इस साल बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों ने किया राज, 500 करोड़ रुपये के क्लब में हुईं शामिल
विज्ञापन

5 of 6
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @@karanjohar)

करण जौहर 
बॉलीवुड फिल्म निर्देशक करण जौहर की फिल्मों को हम बड़े पर्दे पर तो देख चुके हैं। उनके निर्देशन में बनी फिल्म अब ओटीटी पर भी देखने को मिलने वाली है। करण जौहर अपनी नई फिल्म के साथ ओटीटी पर डेब्यू करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
निर्देशक चिदंबरम - फोटो : सोशल मीडिया
चिदंबरम
'मंजुम्मेल बॉयज़' के निर्देशक अब ओटीटी पर डेब्यू करने वाले हैैं। उन्होंने फिल्म के नाम का एलान तो नहीं किया है लेकिन खबरे हैं कि अपनी फिल्म के बाद वे ओटीटी पर भी निर्देशन का जादू बिखेर सकते हैं।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें