नए साल का इंतजार तो हर किसी को होता है। कई लोग नए साल पर घुमने फिरने का प्लान बनाते हैं, तो कई लोग दोस्तो के साथ बाहर पार्टी करते हैं। सभी लोगों का अपना कोई न कोई प्लान जरूर होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि कई लेग ऐसे भी हैं, जो नए साल पर कहीं नहीं जाते हैं, बल्कि अपने घर में अपने बिस्तर पर पड़े टीवी ऑन करके बैठ जाते हैं, क्योंकि उनका न्यू ईयर प्लान होता है, 31 दिसंबर की रात को आने वाले अवॉर्ड शो को देखना। अगर आप भी नए साल की शुरुआत ऐसे ही करना पसंद करते हैं, तो हम आपका काम आसान कर देते हैं। आइए जानते है कि इस बार कौन से अवॉर्ड शो आपके मनोरंजन के लिए प्रसारित होने वाले हैं।