साउथ इंडस्ट्री के 'अर्जुन रेड्डी' यानी विजय देवरकोंडा आज के समय में किसी पहचान के मुहताज नहीं हैं। विजय ने हाल ही में बॉलीवुड फिल्म 'लाइगर' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। यूं तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई, लेकिन इसमें विजय की एक्टिंग को काफी सराहना मिली। हालांकि, विजय के लिए इस मुकाम तक पहुंच पाना बेहद मुश्किल रहा है। एक समय ऐसा था जब एक्टर के परिवारवाले ही उन पर एक्टिंग छोड़ने का दबाव बनाने लगे थे, लेकिन विजय ने हार नहीं मानी और संघर्ष के रास्ते पर आगे बढ़ते चले गए, फिर क्या था आज उनकी सफलता की कहानी से हर कोई वाकिफ है।