फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hansika Motwani: चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर मिली पहचान, ऋतिक-जूनियर NTR संग हंसिका ने किया काम

Sat, 09 Aug 2025 08:45 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hansika Motwani Birthday: बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की जानी-पहचानी अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर की थी। आज अभिनेत्री के जन्मदिन पर जानेंगे उनके बारे में। 

विज्ञापन
1 of 6
ऋतिक रोशन, हंसिका मोटवानी और जूनियर एनटीआर - फोटो : एक्स

क्या आपको ‘कोई मिल गया’ फिल्म की बच्ची प्रिया याद है? जी हां वो कोई और नहीं, बल्कि हंसिका मोटवानी थीं। एक्ट्रेस ने बचपन से ही चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर अपने अभिनय से दर्शकों को दीवाना बना रखा है। उन्होंने गोविंदा-अल्लू अर्जुन के साथ भी काम किया है। आज शनिवार को एक्ट्रेस अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास अवसर पर जानेंगे अभिनेत्री के अभिनय करियर और जीवन के बारे में। आइए जानते हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
हंसिका मोटवानी - फोटो : इंस्टाग्राम@ihansika

डॉक्टर की बेटी हैं हंसिका मोटवानी
अभिनेत्री हंसिका मोटवानी का जन्म 9 अगस्त 1991 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। एक्ट्रेस के पिता एक व्यापारी हैं और उनकी मां मोना मोटवानी पेशे से डॉक्टर हैं, जो त्वचा रोग विशेषज्ञ हैं। अभिनेत्री ने अपनी पढ़ाई मुंबई से की है।

विज्ञापन

3 of 6
हंसिका मोटवानी - फोटो : यूट्यूब

चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में शुरू किया करियर
अभिनेत्री ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की और उन्हें खूब पहचान मिली। हंसिका मोटवानी ने साल 2000 में प्रसारित हुए टीवी के सबसे चर्चित शो 'शाका लाका बूम बूम' में करुणा का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। इसके बाद एक्ट्रेस 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में सावरी की भी भूमिका में नजर आई थीं।

4 of 6
हंसिका मोटवानी 'कोई मिल गया फिल्म' में - फोटो : एक्स

ऋतिक रोशन और गोविंदा संग किया काम
बचपन में ही लोकप्रिय होने की वजह से एक्ट्रेस को कई टीवी शोज और विज्ञापनों में काम मिलने लगा। साल 2003 में हंसिका मोटवानी ने फिल्मों में कदम रखा। अभिनेत्री ने ऋतिक रोशन अभिनीत 'कोई मिल गया' में प्रिया शर्मा का किरदार निभाया था, जो रोहित मेहरा की दोस्त थी। इसके अलावा हंसिका मोटवानी ने साल 2007 में ‘आप का सुरूर’ फिल्म में काम किया, जिसमें एक्ट्रेस गायक हिमेश रेशमिया के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। इस फिल्म के बाद अभिनेत्री ने 2008 में गोविंदा की फिल्म 'मनी है तो हनी है' में काम किया, जिसमें हंसिका ने आशिमा कपूर का किरदार निभाया था।

विज्ञापन

5 of 6
अल्लू अर्जुन और हंसिका मोटवानी - फोटो : एक्स

अल्लू अर्जुन और जूनियर एनटीआर के साथ किया काम
टीवी सीरियल और बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरने के अलावा हंसिका मोटवानी ने साउथ फिल्मों में भी शानदार काम किया है। एक्ट्रेस ने साल 2007 में साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। उनकी पहली तेलुगु फिल्म 'देसमुदुरु'  थी, जिसका हिंदी डब वर्जन 'एक ज्वालामुखी' नाम से है। इसमें साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में थे।  इस फिल्म के अलावा अभिनेत्री जूनियर एनटीआर के साथ 'एक और कयामत' फिल्म में भी नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हंसिका मोटवानी अपने पति के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

हंसिका मोटवानी की लव लाइफ
अभिनेत्री के पर्सनल लाइफ की बात करें, तो हंसिका मोटवानी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सोहेल खतुरिया से 4 दिसंबर 2022 में शादी कर ली थी। हालांकि इन दिनों चर्चा चल रही है कि दोनों तलाक ले रहे हैं, क्योंकि कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने अपनी शादी की सारी तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम से डिलीट कर दी है, जिस कारण अफवाहों का बाजार गरम हो गया है। लेकिन दोनों तरफ से अभी इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। साथ ही आपको बताते चलें कि हंसिका और सोहेल की शादी पर एक वेब सीरीज भी बनी है, जिसका नाम है ‘हंसिका लव शादी ड्रामा’।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें