बॉलीवुड के मशहूर निर्माता निर्देशक हंसल मेहता अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। उन्होंने बॉलीवुड को 'शाहिद’ से लेकर ‘सिटीलाइट्स’ और ‘सिमरन' जैसी फिल्में दी हैं। फिल्मों के अलावा उन्होंने ‘स्कैम’ और ‘स्कूप’ जैसी बेव सीरीज का भी निर्माण किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हंसल अपने करियर के शुरूआती दिनों को याद करते नजर आए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
हंसल मेहता
- फोटो : इंस्टाग्राम
हंसल मेहता फिल्म मेकर बनने से पहले कई टीवी शो में बतौर निर्देशक काम कर चुके हैं। अपने शुरूआती दिनों को याद करते हुए कहते हैं, 'उन दिनों मैं शो 'खाना खजाना' में काम कर रहा था। शो के लिए बजट सिर्फ 32000 रुपये थे। जिसमें से पांच हजार तो संजीव कपूर को देने होते थे'।
विज्ञापन
3 of 5
हंसल मेहता
- फोटो : इंस्टाग्राम
हंसल मेहता अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मैं नहीं चाहता था कि किसी भी कीमत पर 'खाना खजाना' बंद हो जाए। मैंने इसके लिए चैनल से काफी आरजू मिन्नत की कि वे इस शो को कैंसल नहीं करे। संजीव कपूर इस शो को होस्ट कर रहे थे और दर्शकों में इस शो को लेकर काफी चाव भी रहता था'।
4 of 5
हंसल मेहता
- फोटो : इंस्टाग्राम
हंसल मेहता ने काफी संघर्ष के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है। हंसल कहते हैं, 'मेरा शो बंद नहीं हो इसलिए मैं खुद से एडिटिंग भी करता था। मैंने एडिटिंग कहीं से सीखा नहीं था, लेकिन अगर मैं 'खाना खजाना' की एडिटिंग नहीं करता तो शो का बंद हो जाना लगभग तय था'।
'खाना खजाना' के बारे में बातें करते हुए हंसल मेहता कहते हैं, 'शो के शुरुआत में मेकर्स संजीव कपूर को बतौर होस्ट शो में शामिल करने को तैयार नहीं थे। 'खाना खजाना' के पहले एपिसोड को एक अभिनेत्री जिनका नाम राधा सेठ था उनके साथ शूट किया गया था और शो में शेफ भी कोई और थे, लेकिन एक एपिसोड के बाद वे शो छोड़ कर चली गईं। फिर मैंने संजीव कपूर के साथ इस शो को शूट किया'।