फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 Years Of Haath Ki Safai: हेमा मालिनी-विनोद खन्ना की फिल्म के 50 साल पूरे, कैसा रहा था बॉक्स ऑफिस ?

Fri, 30 Aug 2024 08:13 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए विनोद खन्ना को उस साल बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। उस साल फिल्म का इस पुरस्कार में इकलौता नामांकन था और फिल्म की झोली में पुरस्करा आ गया था।
विज्ञापन
हाथ की सफाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 1974 में फिल्म आई थी 'हाथ की सफाई'। आज 30 अगस्त को इसकी रिलीज को 50 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म का निर्देशन यूपी के बिजनौर से ताल्लुक रखने वाले उस निर्देशक ने किया था, जिन्हें अमिताभ बच्चन का 'गॉड फादर' कहा जाता है। उन्होंने बॉलीवुड में मसाला फिल्में बनाईं और कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। जी हां, प्रकाश मेहरा। हेमा मालिनी, विनोद खन्ना, रणधीर कपूर सिमी ग्रेवाल और रंजीत जैसे सितारों से सजी इस फिल्म की स्क्रिप्ट सलीम जावेद ने लिखी थी। बॉक्स फिस पर यह फिल्म सफल रही थी। आइए जानते हैं इससे जुड़े दिलचस्प किस्से..
विज्ञापन

विनोद खन्ना को मिला था फिल्मफेयर अवॉर्ड
इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए विनोद खन्ना को उस साल बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। उस साल फिल्म का इस पुरस्कार में इकलौता नामांकन था और फिल्म की झोली में पुरस्करा आ गया था। फिल्म हाथ की सफाई का टाइटल म्यूजिक हेनरी मैनसिनी के 'द थीफ हू केम फॉर डिनर' से लिया गया था। बाद में इसे रफू चक्कर के टाइटल म्यूजिक में इस्तेमाल किया गया। 

हेमा मालिनी और प्रकाश मेहरा के बीच हुई थी तकरार
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की मेकिंग के दौरान प्रकाश मेहरा और हेमा मालिनी के बीच काफी दिक्कतें आईं। हेमा मालिनी ने प्रकाश मेहरा पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उन्हें सेट पर बुलाया और उनके किसी भी सीन की शूटिंग नहीं की। मेहरा ने कहा कि वे विनोद और रणधीर के साथ क्लाइमेक्स की शूटिंग कर रहे थे। वे बीच में नहीं रुक सकते थे, क्योंकि हेमा मालिनी ने बिना बताए आने का फैसला किया था। 
Sanya Malhotra: 'लोग मुझसे खुद को जोड़ पाते हैं', स्क्रीन पर छोटे शहरों के किरदार निभाने पर बोलीं सान्या
विज्ञापन

प्रोड्यूसर की वजह से हुई थीं गलतफहमियां
इस फिल्म के दौरान दोनों के बीच तनातनी इतनी बढ़ गई थी कि प्रकाश मेहरा ने ड्रीम गर्ल को लेकर कहा था कि वे किसी स्टार की तरह व्यवहार कर रही हैं और ठीक से काम नहीं कर रहीं। प्रकाश मेहरा को बताए बिना हेमा मालिनी चार बार सेट से चली गई थीं। फिल्म जब रिलीज हो गई तो मेहरा और हेमा मालिनी ने कभी एक-दूसरे के साथ काम न करने की कसम खाई। हालांकि, बाद में मेहरा ने कहा कि यह गलतफहमी प्रोड्यूसर की वजह से हुईं, जो हेमा को तब सेट पर बुलाते थे, जब उनकी जरूरत नहीं होती थी।
Adnan Sami: 'सही टाइम पर पाकिस्तान से निकल गए उस्ताद', यूजर के कमेंट पर अदनान बोले- मेरी समझदारी पर सवाल...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें