फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Films: अपनी ही फिल्म के सीक्वल में काम नहीं कर पाए ये कलाकार, एक मूवी से तो तीन अभिनेता हुए बाहर

Wed, 07 Aug 2024 11:54 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'भूल भुलैया' में अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया था और इसके कुछ किरदारों पर काफी प्यार लुटाया था। 
विज्ञापन
1 of 5
अनिल कपूर, नुसरत भरूचा और अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @anilskapoor/@nushrrattbharuccha/@akshaykumar
नो एंट्री, भूल भुलैया, ड्रीम गर्ल और सन ऑफ सरदार का नाम हिट फिल्मों की सूची में शामिल हैं। इनमें से भूल भुलैया और ड्रीम गर्ल का सीक्वल आ चुका है। वहीं, नो एंट्री और सन ऑफ सरदार का दूसरा पार्ट भी जल्द ही देखने को मिलेगा। इन चारों फिल्मों में एक बात देखने को मिली है और वो ये है कि इनके पहले भाग में मुख्य भूमिका निभाने वाले कलाकार दूसरे भाग का हिस्सा नहीं बन पाए।
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
अक्षय कुमार

साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'भूल भुलैया' में अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया था और इसके कुछ किरदारों पर काफी प्यार लुटाया था। यह फिल्म 'मणिचित्राथजु' का रीमेक थी, जो 1993 में रिलीज हुई थी। 15 साल बाद अनीस बज्मी इसका सीक्वल लेकर आए तो उसमें अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन ने ले ली थी। लोगों को अक्षय कुमार की कमी तो खली, लेकिन 'भूल भुलैया 2' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब हो गई। अब दिवाली पर इसका तीसरा पार्ट भी आ रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम @duttsanjay
संजय दत्त

संजय दत्त अपनी फिल्म 'सन ऑफ सरदार' के सीक्वल में काम करने वाले थे, लेकिन शूटिंग का वक्त आते-आते उन्हें फिल्म से बाहर होना पड़ा। दरअसल, उन्हें शूटिंग के लिए यूके जाना था, मगर उन्हें वीजा नहीं मिल पाया। 1993 के बम धमाके के बाद संजय दत्त पर आर्म्स एक्ट के उल्लंघन का आरोप लगा था, जिसके बाद उन्हें पांच साल की सजा हुई थी। इस मामले के बाद से वो आज तक यूके नहीं जा पाए हैं। अब संजय दत्त का रोल रवि किशन निभाएंगे। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा भी 'सन ऑफ सरदार 2' में काम नहीं कर रही हैं। इस बार मृणाल ठाकुर परदे पर दिखाई देंगी।

AMKDT Box Office Day 6: बॉक्स ऑफिस पर फुंका कारतूस साबित हुई 'औरों में कहां दम था', रुला देगी छठे दिन की कमाई

4 of 5
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @anilskapoor
अनिल कपूर

साल 2005 में अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित फिल्म 'नो एंट्री' रिलीज हुई थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसमें अनिल कपूर ने लीड रोल किया था, लेकिन 'नो एंट्री 2' में उनकी एंट्री नहीं हो पाई। हालांकि, ये केवल अनिल के ही साथ नहीं हुआ, बल्कि फरदीन खान और सलमान खान भी सीक्वल में काम नहीं कर रहे हैं। 'नो एंट्री 2' में अर्जुन कपूर, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन नजर आएंगे।

Naezy: क्या टी-सीरीज की फिल्म में नजर आने वाले हैं सना मकबूल और नैजी? रैपर बोले- 'धमाका होगा, तैयार रहो'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नुसरत भरूचा - फोटो : इंस्टाग्राम @nushrrattbharuccha
नुसरत भरूचा

नुसरत भरूचा की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' ने भी सफलता का परचम लहराया था। इसमें आयुष्मान खुराना ने भी अहम भूमिका निभाई थी। साल 2023 में फिल्म का सीक्वल 'ड्रीम गर्ल 2' रिलीज हुआ, लेकिन इसमें नुसरत भरूचा की जगह अनन्या पांडे को कास्ट किया गया। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 142 करोड़ रुपये कमाए थे।

Kumar Sanu: कुमार सानू को नहीं मिल रहे हिंदी फिल्मों के गाने, कहा- इंडस्ट्री वाले समझ जाएं तो ठीक, नहीं तो..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें