भारतीय सिनेमा में ऐसे कई कलाकारों ने जन्म लिया, जिन्होंने इस इंडस्ट्री का रुख बदल कर रख दिया। इन्हीं में एक नाम फिल्ममेकर, एक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर गुरुदत्त का भी है। गुरुदत्त 50 और 60 के दशक के टॉप फिल्मकारों की लिस्ट में शुमार थे। गुरुदत्त ने अपने फिल्मी करियर में एक से एक फिल्में दी हैं, लेकिन कहते हैं न कि अच्छे लोगों का साथ जल्दी छूटता है। यह दुर्भाग्य ही है कि इस दिग्गज कलाकार की महज 39 साल की उम्र में मौत हो गई।