फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगेटिव किरदार से मिली थी शोहरत, आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं महाभारत के 'शकुनि मामा'

Wed, 05 Jun 2024 07:51 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गूफी पेंटल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
टीवी के मशहूर अभिनेता गूफी पेंटल किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आज से ठीक एक साल पहले उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा था, लेकिन अपने चाहने वालों के दिलों में वे आज भी जिंदा हैं। आज उनकी पहली पुण्यतिथि पर चलिए गूफी पेंटल के बारे में आपको कुछ ऐसी बातें बताते हैं जो शायद कम ही लोगों को पता होगी। 
विज्ञापन

2 of 5
गूफी पेंटल - फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी के मशहूर अभिनेता गूफी पेंटल को उनके चाहने वाले 'शकुनि मामा' के नाम से जानते हैं। यह नाम उन्हें उनके किरदार की वजह से मिला है। गुफी 'महाभारत' में 'शकुनि मामा'  के अवतार में नजर आए थे। इस शो में उन्होंने 'शकुनि' की ऐसी शानदार एक्टिंग की कि आज भी लोग उन्हें इसी नाम से बुलाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
गूफी पेंटल - फोटो : इंस्टाग्राम
पंजाब के तर्न तरन में गुफी पेंटल का जन्म 4 अक्टूबर 1944 में हुआ था। कम ही लोगों को पता होगा कि गुफी का असली नाम सरबजीत सिंह पेंटल था। टीवी में काम करने से पहले उन्होंने अपने नाम में बदलाव किया था।

4 of 5
गुफी पेंटल - फोटो : इंस्टाग्राम

गूफी पेंटल ने अपने करियर की शुरुआत साल 1975 की फिल्म ‘रफू चक्कर’ से की थी। इस फिल्म के अलावा उन्होंने कई और फिल्मों में भी काम था। वे बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार के साथ भी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। फिल्मों के अलावा वे 'सीआईडी', 'अकबर बीरबल', 'राधा कृष्णा', 'कर्ण संगिनी', 'ओम नमः शिवाय' और 'कर्मफल दाता शनि' जैसे कई सीरियल्स में भी काम कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गूफी पेंटल - फोटो : इंस्टाग्राम
गूफी पेंटल की के करियर की बात हो और 'महाभारत' का जिक्र न हो तो बात अधूरी रह जाएगी। गुफी पेंटल 'महाभारत' में काम करने से पहले कई और फिल्मों और शो में काम कर चुके थे, लेकिन उन्हें असली पहचान इस शो से मिली। 'महाभारत' में 'शकुनि' के किरदार में नजर आए थे। 'शकुनी मामा'' का किरदार निगेटिव था, लेकिन गुफी दर्शकों के दिलों पर पॉजिटव असर छोड़ने में कामयाब रहे। पिछले साल आज के दिन इस दुनिया को छोड़कर जाने वाले गुफी को लोग आज भी भी 'शकुनि मामा' की भूमिका के लिए याद करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें