पहली बार राजनीति में कदम रखकर सीधे लोकसभा चुनाव लड़ रहीं कंगना रणौत को क्या कामयाबी मिलेगी? क्या बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' का जलवा बरकरार रहेगा? राज बब्बर, पवन सिंह और रवि किशन कामयाब हो पाएंगे या नहीं, इन सवालों के जवाब 4 जून को मिलेंगे।
सिनेमा और सियासत का नाता बहुत पुराना है। बॉलीवुड से लेकर साउथ और भोजपुरी सिनेमा तक, कई ऐसे सितारे हैं, जो फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने के बाद राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने के लिए उतरे। अपनी इस यात्रा में कई फिल्मी सितारों को लोगों का प्यार भी मिला। इस बार भी कई सितारे चुनावी रण में उतरे हैं। आइए जानते हैं कि मनोरंजन जगत की कौन सी हस्ती किस लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में है। पढ़िए अपडेट्स...
गोरखपुर से भाजपा के रवि किशन जीते
मंडी से भाजपा प्रत्याशी और अभिनेत्री कंगना रणौत जीत चुकी हैं
बिहार की काराकाट सीट से भोजपुरी कलाकार और निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह हारे
मेरठ से भाजपा प्रत्याशी और अभिनेता अरुण गोविल जीते
उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी जीते
आसनसोल से टीएमसी प्रत्याशी और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा जीते
गुडगांव से कांग्रेस प्रत्याशी और अभिनेता राज बब्बर हारे
मथुरा से भाजपा प्रत्याशी और अभिनेत्री हेमा मालिनी जीतीं
हुगली सीट से भाजपा प्रत्याशी और टॉलीवुड अभिनेत्री लॉकेट चटर्जी पीछे
अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी को मिली हार
विज्ञापन
2 of 23
हेमा मालिनी
- फोटो : ANI
हेमा मालिनी
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने इस बार भी लोकसभा चुनाव लड़ा। वह तीसरी बार भाजपा के टिकट पर चुनाव में उतरीं। वर्तमान में हेमा मालिनी मथुरा लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व भी कर रही हैं। उनके सामने इस बार कांग्रेस से मुकेश धनगर और बसपा से सुरेश सिंह की दावेदारी थी। हालांकि, पहले चर्चा थी कि हेमा मालिनी के सामने कांग्रेस बॉक्सर विजेंदर सिंह को उतारेगी, लेकिन बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए। अब हेमा ने इस सीट पर जीत हासिल कर ली है।
विज्ञापन
3 of 23
हेमा मालिनी
- फोटो : ANI
2019 में मथुरा लोकसभा सीट पर भाजपा के टिकट पर हेमा मालिनी को जीत मिली थी। बता दें कि फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों की तारीफें बटोरने वालीं हेमा मालिनी 2004 में भाजपा में शामिल हुई थीं। हेमा मालिनी ने अपने सिने करियर में लगभग 150 फिल्मों में काम किया। उन्हें सीता और गीता, प्रेम नगर, अमीर गरीब, शोले जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
4 of 23
राज बब्बर
- फोटो : ANI
राज बब्बर
हरियाणा की गुड़गांव लोकसभा सीट से अभिनेता राज बब्बर कांग्रेस के प्रत्याशी थे। अब वे चुनाव हार चुके हैं। राज बब्बर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस चुनाव में राज के सामने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भाजपा के प्रत्याशी हैं। वह मौजूदा केंद्र सरकार में कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं।
विज्ञापन
5 of 23
राज बब्बर
- फोटो : ANI
इसके अलावा जजपा ने राहुल यादव फाजिलपुरीया और इनेलो ने सौराब खान को उम्मीदवार बनाया है। 2019 में गुड़गांव सीट पर भाजपा के राव इंद्रजीत को जीत मिली थी। राज बब्बर 2019 में गाजियाबाद लोकसभा सीट से मैदान में थे, लेकिन उन्हें भाजपा के वीके सिंह ने हरा दिया था। हिंदी सिनेमा में राज बब्बर अलग तरह के किरदारों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने करीब 150 फिल्मों और 30 से ज्याद नाटकों में अभिनय किया है।
विज्ञापन
6 of 23
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना रणौत
इस चुनाव में उतरे कुछ उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनकी चर्चा सबसे ज्यादा है। ऐसा ही एक नाम है कंगना रणौत। कंगना को भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से अपना उम्मीदवार बनाया गया। अभिनेत्री ने चुनाव में जीत हासिल कर ली है। विक्रमादित्य सिंह यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे। विक्रमादित्य मंडी से मौजूदा कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह के बेटे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां से भाजपा के राम स्वरुप शर्मा जीते थे।
विज्ञापन
7 of 23
कंगना रणौत
- फोटो : ANI
कंगना की बात करें तो उन्होंने 2006 में बॉलीवुड में डेब्यू किया और लगातार संघर्ष करते हुए उन्होंने इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया। कंगना लगभग 18 साल से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। फिल्म 'क्वीन' में अपने जबरदस्त अभिनय के कारण कंगना को बॉलीवुड की क्वीन भी कहा जाता है।
8 of 23
रवि किशन
- फोटो : ANI
रवि किशन
उत्तर प्रदेश की चर्चित सीटों में शामिल गोरखपुर से भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने भाजपा के टिकट पर फिर चुनाव लड़ा और जीत गए। इस सीट से वह मौजूदा सांसद भी हैं। गोरखपुर वही सीट है, जहां से उत्तर प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सांसद हुआ करते थे। यहां की राजनीति में गोरक्षपीठ का काफी असर रहता है। इस अहम सीट पर लड़ाई दो फिल्मी चेहरों के बीच है। रवि किशन के सामने सपा की काजल निषाद चुनाव लड़ रही हैं, जो खुद भी भोजपुरी कलाकार हैं।
9 of 23
सांसद रवि किशन
- फोटो : अमर उजाला
रवि ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1992 में आई फिल्म 'पीताम्बर' से की। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। रवि किशन ने बॉलीवुड के अलावा भोजपुरी, कन्नड़ और तमिल फिल्मों में भी काम किया है।
10 of 23
पवन सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
पवन सिंह
बिहार की काराकाट सीट इस चुनाव में चर्चा में रहे। हालांकि, अब वे चुनाव हार गए हैं। निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भोजपुरी कलाकार पवन सिंह ने काराकाट की लड़ाई को दिलचस्प बना दिया था। उपेंद्र कुशवाहा यहां से एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी हैं। महागठबंधन की ओर से कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) ने राजा राम सिंह उतरे हैं। भाजपा ने पहले उन्हें आसनसोल से टिकट दिया था, लेकिन अगले ही दिन पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया।
11 of 23
पवन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के बहुत ही चर्चित अभिनेता हैं और गायक हैं। संघर्ष के दिनों में पवन सिंह की मां और उनके चाचा उनकी ढाल बने खड़े रहे थे, उन्होंने 10वी कक्षा तक ही पढ़ाई की है।
12 of 23
लॉकेट चटर्जी
- फोटो : ANI
लॉकेट चटर्जी
पश्चिम बंगाल की हुगली सीट पर इस बार लड़ाई टॉलीवुड के दो कलाकारों के बीच है। तृणमूल कांग्रेस ने बांग्ला टीवी जगत की दीदी नंबर-1 रचना बनर्जी को मैदान में उतारा है। 49 साल की रचना बनर्जी मिस कलकत्ता भी रह चुकी हैं। वह बांग्ला फिल्म जगत का जाना पहचाना नाम हैं। उधर भाजपा की प्रत्याशी लॉकेट चटर्जी हैं, जो रचना की सहेली हैं। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम भी किया है।
13 of 23
लॉकेट चटर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
लॉकेट को 2014 में ममता बनर्जी सियासत में लेकर आईं थीं, लेकिन बाद में नाराजगी के चलते उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। इसके बाद 2019 के चुनाव में लॉकेट ने तृणमूल की डॉ. रत्ना डे को हरा दिया। लॉकेट चटर्जी क्लासिकल डांसर भी हैं। उन्होंने भरत नाट्यम, कथकली, मणिपुरी नृत्य कला सीखी। हालांकि, उन्हें टॉलीवुड अभिनेत्री के रूप में जाना जाता है।
14 of 23
शत्रुघ्न सिन्हा
- फोटो : ANI
शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार हैं, जो अब जीत हासिल कर चुके हैं। श्रमिक और झारखंड-बिहार के प्रवासी मतदाताओं की बहुलता वाली इस सीट पर 2019 में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। पिछले चुनाव में यहां से गायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो भाजपा के टिकट पर जीते थे। सुप्रियो ने बाद में सांसदी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके बाद हुए उपचुनाव में यहां से तृणमूल के टिकट पर शत्रुघ्न सिन्हा ने जीत दर्ज की थी।
15 of 23
पवन सिंह
- फोटो : instagram-Pawan Singh
इस बार भाजपा ने पहले पवन सिंह को आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाया था। पवन को उम्मीदवार बनाने का जैसे ही एलान किया, वैसे ही विपक्ष ने पवन सिंह के कुछ पुराने गानों को लेकर आपत्ति जताई। बाद में पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव न लड़ने का एलान किया। इसके बाद पार्टी ने सांसद एसएस अहलूवालिया को यहां से उतारा। इसके अलावा, माकपा ने जहांआरा खान को अपना प्रत्याशी बनाया है।
बॉलीवुड में 'शॉटगन' के नाम से मशहूर शत्रुघ्न ने कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया है। हीरो के रोल में वह छाए, लेकिन उससे पहले उन्होंने खलनायक के रूप में अच्छी पहचान बनाई। दिलचस्प बात यह है कि करियर के शुरुआत में वह चमके ही विलेन बनकर।
17 of 23
मनोज तिवारी
- फोटो : ANI
मनोज तिवारी
राजधानी दिल्ली की उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से वर्तमान में भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी सांसद हैं। इस बार भी भाजपा ने मनोज तिवारी को यहां से अपना उम्मीदवार बनाया और अब उन्होंने इस सीट पर जीत हासिल की। कांग्रेस ने उनके सामने जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को मैदान में उतारा। पूर्वांचल और बिहार से आने वाले दो चर्चित चेहरों के यहां से उतरने के कारण मुकाबला दिलचस्प हो गया था। अब मनोज तिवारी ने जीत का परचम लहरा दिया है।
18 of 23
मनोज तिवारी,
- फोटो : सोशल मीडिया
2019 में भाजपा ने एक बार फिर दिल्ली की सभी सात सीटों पर जीत हासिल की। इनमें उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट की जीत भी शामिल रही। इस चुनाव में मुकाबला था भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बीच। नतीजे सामने आए तो उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर मनोज ने कांग्रेस की शीला दीक्षित को हरा दिया। फिल्मों में आने से पहले मनोज तिवारी तकरीबन 10 साल भोजपुरी गायक रहे हैं।
19 of 23
दिनेश लाल यादव
- फोटो : ANI
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ
देश की हॉट सीटों में उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट भी है। भाजपा ने यहां भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ पर भरोसा जताया था, लेकिन अब वे हार चुके हैं। वहीं मुलायम सिंह यादव के भतीजे और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव सपा के टिकट पर मैदान में थे। दिनेश लाल यादव आजमगढ़ के मौजूदा सांसद भी हैं। बसपा ने मशहूद अहमद को मैदान में उतारकर मुकाबले को रोमांचक बनाने की कोशिश की है।
20 of 23
दिनेश लाल यादव
- फोटो : इंस्टाग्राम
2019 के चुनाव में आजमगढ़ सीट पर सपा के अखिलेश यादव जीते थे लेकिन 2022 में विधानसभा चुनाव में जीत के बाद उन्होंने सांसदी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद हुए उपचुनाव में दिनेश लाल ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने भोजपुरी फिल्म गंगा देवी में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और गुलशन ग्रोवर के साथ अभिनय किया है।
केरल में खिला कमल
इस बार चुनावी संग्राम में साउथ सिनेमा के दो बड़े सितारे सुरेश गोपी और पवन कल्याण चुनावी मैदान में थे। मलयालम सिनेमा के अभिनेता सुरेश गोपी ने बीजेपी के टिकट पर केरल के त्रिशूर लोकसभा से चुनाव जीता है। ऐसा करने वाले वो पहले नेता हैं, क्योंकि इससे पहले केरल में कभी भी बीजेपी का खाता नहीं खुलता था। सुरेश गोपी की उम्र 65 साल है। उन्होंने 74,686 वोट से चुनाव जीता। उन्हें कुल 412,338 वोट मिले हैं। सुरेश गोपी का मुकाबला सीपीआई के सुनील कुमार और कांग्रेस उम्मीदवार के. मुरलीधरन से था। बता दें कि सुरेश ने 2019 में भी बीजेपी के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी टीएन प्रथापन से हार का सामना करना पड़ा था।
22 of 23
अल्लू अर्जुन, पवन कल्याण
- फोटो : इंस्टाग्राम- एक्स
पवन कल्याण को भी मिली जीत
जेएसपी प्रमुख और साउथ कलाकार पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है। वे आंध्र प्रदेश के पिठापुरम से जीते हैं। पवन की जीत पर साउथ में जश्न का माहौल है। चिरंजीवी से लेकर अल्लू अर्जुन तक, तमाम सितारों ने उन्हें बधाई दी है। इसके अलावा अभिनेत्री नवनीत राणा भाजपा के टिकट पर महाराष्ट्र की अमरावती लोकसभा सीट से मैदान में उतरीं। हालांकि, उन्हें हार मिली है।
बंगाल में इन दो अभिनेत्रियों ने जीता किला
टीवी और फिल्म अभिनेत्री रचना बनर्जी ने तृणमूल के टिकट पर पश्चिम बंगाल की हुगली सीट से चुनाव लड़ा। उन्हें जीत मिली है। इसके अलावा अभिनेत्री शताब्दी रॉय भी तृणमूल पार्टी से पश्चिम बंगाल की बीरभूम लोकसभा सीट से चुनाव जीत गई हैं। वे इससे पहले यहां से तीन बार सांसद रही हैं।