फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govinda: खत्म हुआ मनमुटाव! भांजी आरती की शादी में चीची मामा ने दिया आशीर्वाद, बोले- ईश्वर उसे बुरी नजर से बचाए

Fri, 26 Apr 2024 11:40 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गोविंदा, आरती-दीपक - फोटो : इंस्टाग्राम
कल गुरुवार को अभिनेत्री आरती सिंह ने पूरे रीत-रिवाज के साथ दीपक चौहान के साथ शादी रचाई। इस शादी में टीवी जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं। आरती कॉमेडियन-एक्टर कृष्णा अभिषेक की बहन हैं और गोविंदा की भांजी हैं। आरती की शादी से पहले से यह सवाल उछल रहा था कि क्या गोविंदा अपनी भांजी की शादी में आएंगे? दरअसल, कृष्णा अभिषेक के साथ कुछ मतभेदों के चलते यह कयास लगाए जा रहे थे कि चीची शायद आरती की शादी में न आएं, लेकिन अभिनेता न सिर्फ शादी में आए बल्कि आरती को दुआएं देकर गए।
विज्ञापन

2 of 5
आरती सिंह-दीपक चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
गुरुवार 25 अप्रैल को हुए आरती-दीपक चौहान के शादी समारोह में पहुंचकर गोविंदा ने सभी को चौंका दिया। इस तरह कृष्णा अभिषेक के साथ लंबे वक्त से चले आ रहे झगड़े का भी अंत हो गया। कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीच करीब आठ वर्षों से मन-मुटाव था। लेकिन, आरती की शादी में दोनों ने इन मतभेदों को भुलाकर खुशी के मौके का जश्न मनाया। इस दौरान गोविंदा मीडिया से रूबरू हुआ और आरती को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

3 of 5
गोविंदा, आरती-दीपक - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया से बातचीत के दौरान गोविंदा ने नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए कहा, 'ईश्वर से प्रार्थना है कि जो कृपा आरती पर हुई है किसी प्रकार का वास्तु दोष न लगे। भगवान उसे हर बुरी नजर से बचाएं'। गोविंदा शानदार अंदाज में शादी में पहुंचे। वह ब्लैक कलर के आउटफिट में काफी डैशिंग लगे। हालांकि, भांजी की शादी में गोविंदा अकेले ही आए। 
Samantha Ruth Prabhu: सामंथा ने अपनी शादी के जोड़े के साथ किया कुछ ऐसा कि लोग कर रहे तारीफ, दिया ये संदेश

4 of 5
कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा, आरती-दीपक - फोटो : सोशल मीडिया
आरती सिंह और दीपक चौहान की शादी में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य मौजूद रहे। कुछ फिल्मी सितारे भी शामिल हुए। बिपाशा बसु भी पति करण के साथ शादी में पहुंचीं। आरती सिंह का शादी का लुक काफी वायरल हो रहा है। वह लाल रंग के जोड़े में बेहद खूबसूरत लगीं। वहीं, दीपक सफेद रंग की शेरवानी में खूब जंचे। 
Arushi Sharma: गोल्डन कलीरे-गुलाबी लहंगे में आरुषि का ब्राइडल लुक, लव आज कल अभिनेत्री ने साझा की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरती-दीपक की शादी में जुटे सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
शादी से पहले आरती और दीपक ने प्री-वेडिंग कार्यक्रम भी खूब धूमधाम से आयोजित किए। हालांकि, शादी से पूर्व के एक भी कार्यक्रम में गोविंदा नजर नहीं आए। इसे देखते हुए ही कहा जा रहा था कि शायद वह शादी का हिस्सा भी नहीं बनेंगे। लेकिन, गोविंदा ने शादी में पहुंचकर सारी खबरों को गलत ठहरा दिया। इस शादी में विक्की जैन, माहिरा शर्मा, युविका चौधरी, भारती सिंह समेत कई और सेलेब्स भी आए।
Fardeen Khan: कई साल पहले संजय लीला भंसाली से काम मांगने गए थे फरदीन खान, निर्देशक ने यह कहकर किया था मना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें