फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arun Ahuja: पैदा होते ही गोविंदा को बेटा मानने से इनकार कर बैठे थे पिता अरुण, हैरान कर देगी इसके पीछे की वजह

Tue, 17 Jan 2023 08:58 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
गोविंदा और अरुण - फोटो : social media
बॉलीवुड इंडस्ट्री ने इस देश को कई सारे कलाकार दिए हैं, इसी लिस्ट में शामिल हैं अरुण कुमार अहूजा, जिन्हें गोविंदा के पिता के रूप में भी जाना जाता है। गोविंदा के पिता अरुण एक्टर थे और मां सिंगर, लेकिन गोविंदा के जन्म से कुछ समय पहले ही मां-बाप के बीच दूरियां बढ़ गईं, जिसका कारण पिता गोविंदा को समझते थे। आज अरुण अहूजा का जन्मदिन है, तो चलिए जानते हैं कि क्यों अरुण ने अपने ही बेटे को गोद लेने से मना कर दिया था।
विज्ञापन

2 of 4
गोविंदा के पिता अरुण - फोटो : social media
अरुण कुमार अहूजा एक्टर थे, जिन्हें महबूब खान की फिल्म 'औरत' से पहचाना जाता है और उनकी पत्नी निर्मला देवी जानी-मानी सिंगर थीं। गोविंदा के जन्म से कुछ महीनों पहले इनकी मां साध्वी बन गई थीं। इनके माता-पिता साथ जरूर रहते थे, लेकिन साध्वी बनने के बाद मां ने उनसे दूरी बना ली थी। इस बात से गोविंदा के पिता को नाराजगी थी, जो गोविंदा पर उतरी। जब गोविंदा का जन्म हुआ तो पिता ने उन्हें गोद लेने से इनकार कर दिया। उन्हें लगता था कि गर्भवती होने के कारण ही उनकी पत्नी ने साध्वी बनने का फैसला किया।
विज्ञापन

3 of 4
गोविंदा के पिता अरुण - फोटो : social media
आपको बता दें कि कुछ समय बाद जब परिवार ने समझाया तो पिता ने सभी गिले-शिकवे दूर कर दिए। गोविंदा का परिवार पहले मुंबई सबर्ब में एक आलीशान बंगले में रहता था, लेकिन जब उनके पिता अरुण को फिल्मों में पैसे लगाकर नुकसान हुआ तो उन्हें बंगला बेचकर विरार के एक छोटे से घर में रहना पड़ा। यहीं गोविंदा का जन्म हुआ था। 
विज्ञापन

4 of 4
गोविंदा के पिता अरुण - फोटो : social media
गोविंदा ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'जब मैं गर्भ में था तो मां साध्वी बन गई थीं। वह पापा के साथ रहती तो थीं, लेकिन साध्वी की तरह। जब मेरा जन्म हुआ तो पापा ने मुझे गोद में लेने से इनकार कर दिया। उन्हें लग रहा था कि मेरी वजह से मां उनसे अलग होकर साध्वी बनी हैं।' गोविंदा की मां नजीम मुसलमान थीं। धर्म परिवर्तन करने के बाद उन्होंने अपना नाम निर्मला देवी रख लिया था। वह भी एक एक्ट्रेस थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें