कल यानी गुरुवार को गोविंदा की भांजी आरती सिंह अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। इस मौके पर गोविंदा ने आकर सबको चौंका दिया। दरअसल गोविंदा शादी से पहले आयोजित होने वाले किसी भी समारोह में शामिल नहीं हुए थे। वहीं अब गोविंदा के बड़े भाई कृति कुमार अपने परिवार और भांजे कृष्णा अभिषेक के परिवार के बारे में खुलकर बातें करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
2 of 5
आरती सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
कृष्णा अभिषेक और आरती सिंह गोविंदा और कृति कुमार की बहन के बेटे-बेटी हैं। कृति कुमार कहते हैं, 'आरती हमारी प्यारी भांजी है। सच कहूं तो वे हम सबकी फेवरेट हैं'।
विज्ञापन
3 of 5
आरती सिंह गोविंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम
कृति कुमार अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'देखिए किस परिवार में अनबन नहीं होती। जहां प्यार है वहां थोड़ा-बहुत तकरार होता ही है, लेकिन यह हम सबके लिए खुशी का मौका है। हम चाहते हैं कि आरती अपने परिवार में खुश रहे'।
4 of 5
कृष्णा अभिषेक
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं अपनी बहन यानी कृष्णा अभिषेक की मां के बारे में बात करते हुए कृति बोलते हैं, 'आपको शायद नहीं पता हो लेकिन कृष्णा अभिषेक की मां जो हमारी बहन हैं, उन्होंने हम दोनों को पाला है। गोविंदा काफी छोटे थे तो उन्हें वे कुछ ज्यादा ही मानती थीं'।
आपको बताते चलें कि गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच में किसी बात को लेकर दूरियां आ गई थी। दोनों एक-दूसरे को कई मौकों पर इग्नोर करते भी नजर आए थे। वहीं कल से पहले यही लग रहा था कि शायद गोविंदा आरती सिंह की शादी में शामिल नहीं होंगे, लेकिन वे आरती और दीपक की शादी में पहुंचे। इतना ही नहीं वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए उन्होंने कहा कि, 'भगवान दोनों को बुरी नजरों से बचाए'।