Govinda Affairs: गोविंदा सिर्फ अपने अभिनय और डांस के लिए ही नहीं, बल्कि अपने अफेयर के लिए भी मशहूर हैं। आइए जानते हैं गोविंदा का नाम किन-किन अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है।
विज्ञापन
1 of 5
इन अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है गोविंदा का नाम
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता गोविंदा की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में होती है। वह अपनी अदाकारी और डांस के लिए मशहूर हैं। गोविंदा की हिट फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है। उन्होंने ‘हीरो नंबर 1’, ‘कुली नंबर वन’, 'पार्टनर', 'हद कर दी आपने' और ‘राजा बाबू’ जैसी फिल्मों में काम करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। अभिनेता के फिल्मों के अलावा अभिनेत्रियों के साथ उनके नाम की चर्चा भी खूब रही है। कई अभिनेत्रियों का नाम उनके साथ जोड़ा गया। हाल ही में अभिनेत्री नीलम कोठारी ने गोविंदा के साथ उनके अफेयर की अफवाह को गलत ठहराया। नीलम ने कहा कि कभी भी गोविंदा के साथ उनका अफेयर नहीं रहा है। आइए जानते हैं नीलम कोठारी के अलावा किन अभिनेत्रियों के साथ उनका नाम जुड़ चुका है।
रानी मुखर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ ranimukherjeeeofficial
रानी मुखर्जी
गोविंदा के अफेयर की चर्चा रानी मुखर्जी के साथ भी रही है। कहा जाता है कि वर्ष 2000 में शूटिंग के दौरान रानी मुखर्जी और गोविंदा एक-दूसरे के करीब आए। हालांकि, दोनों का यह प्यार ज्यादा दिन नहीं चला, क्योंकि सुपरस्टार की पत्नी सुनीता को इस बारे में भनक लग गई थी।
रवीना टंडन
गोविंदा और रवीना टंडन की जोड़ी स्क्रीन पर काफी हिट रही है, दर्शक दोनों को पर्दे पर देखना पसंद करते थे। गोविंदा के अफेयर की अफवाह रवीना टंडन के साथ भी थी। कहा जाता है कि दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला था। हालांकि, रवीन आज भी गोविंदा की अच्छी दोस्त हैं।