आज के दिन अगर आप किसी को हंसी-मजाक में बेवकूफ बना दें या मूर्ख बना दें, तो वो बुरा नहीं मानेगा। क्योंकि आज 1 अप्रैल है यानी अप्रैल फूल। अप्रैल फूल का मतलब ही होता है कि आप किसी को बेवकूफ बना दें और वो जान भी न पाए, फिर बाद में उससे बोल दें अप्रैल फूल बनाया। बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में भी हैं, जिनमें बेवकूफ बनाया गया है। इन फिल्मों की कहानी ऐसी है, जिसमें फिल्म का हीरो या प्रमुख किरदार बाकी किरदारों को बेवकूफ बनाते हैं। आज आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिनमें ऐसी ही कहानी दिखाई गई है। ये ऐसी फिल्में हैं जिन्हें आप अप्रैल फूल के दिन घर में बैठकर एंजॉय कर सकते हैं।