फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

April Fool: मिर्च का हलवा खिलाने से लेकर मैरिज प्रपोजल तक, पढ़ें अक्षय-आमिर समेत कई सेलेब्स से जुड़े 10 किस्से

Tue, 01 Apr 2025 11:51 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

April Fools Day Prank: ‘अप्रैल फूल डे’ पर हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बताएंगे जो प्रैंक में सबसे आगे रहते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन इसमें शामिल है। 
विज्ञापन
1 of 11
सेलेब्स के प्रैंक के किस्से - फोटो : इंस्टाग्राम
‘अप्रैल फूल डे’ अपनों के साथ शरारत और प्रैंक करने का सबसे अच्छा दिन है। बॉलीवुड के भी कई ऐसे कलाकार हैं, जो प्रैंक करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उन्होंने सेट या इवेंट्स पर कुछ बहुत ही मजेदार हरकतें की हैं। ‘अप्रैल फूल डे’ पर पढ़िए अभिनेता और उनकी शरारतों के दस किस्से।
विज्ञापन

2 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम- @akshaykumar
अक्षय कुमार ने हुमा कुरैशी के फोन से भेजा मैरिज प्रपोजल
अभिनेता अक्षय कुमार अपने मजाक करने की आदत के लिए भी बॉलीवुड गलियारों में मशहूर हैं। एक बार कपिल शर्मा शो पर ‘एलएलबी 2’ की उनकी को-स्टार हुमा कुरैशी ने बताया कि कैसे अक्षय ने उनके साथ प्रैंक किया। शूटिंग के दौरान अक्षय ने चुपके से हुमा का फोन ले लिया और बिना उनकी जानकारी के कई बॉलीवुड एक्टर्स को शादी का प्रपोजल भेज दिया। जब इस बात का हुमा को पता चला तो वह शर्मा गईं और उन्होंने उन लोगों को मैसेज भेजकर इस बारे में स्पष्ट किया।
विज्ञापन

3 of 11
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
अजय देवगन ने गाजर के हलवे में मिलाया मिर्च पाउडर
प्रैंक करने के मामले में अजय देवगन भी कम नहीं है। अभिनेता के साथ ‘सन ऑफ सरदार’ में काम करने वाले अभिनेता अर्जन बाजवा ने एक बातचीत में अजय द्वारा की गई शरारत के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि एक दिन अजय ने सेट पर उन्हें गाजर का हलवा परोसा, जिसमें मिर्च पाउडर मिला हुआ था। उन्होंने हलवा देते हुए कहा कि यह अब तक का सबसे बेहतरीन गाजर का हलवा है। अरजन ने तो पहले बड़े चाव से हलवा खाया, लेकिन जल्द ही उन्हें पता चल गया कि उसमे मिर्च पाउडर मिला हुआ है।

4 of 11
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@ranbir_kapoooor
रणबीर कपूर ने पानी की जगह को- स्टार्स को वोडका पिलाया
शरारत करने के मामले में रणबीर कपूर भी काफी आगे हैं। अभिनेता ने ‘ये जवानी है दीवानी’ की शूटिंग के दौरान अपने को-स्टार्स आदित्य रॉय कपूर और कल्कि केकलां को पानी की जगह वोडका पिला दिया था। एक गाने के सीक्वेंस में कल्कि और आदित्य को शॉट ग्लास से पीना था। उन्हें लगा कि उसमें पानी है, जो आमतौर पर इस तरह के सीन फिल्माने के लिए यूज किया जाता है, लेकिन रणबीर ने पानी की जगह वोडका ग्लास में भर दिया था।
विज्ञापन

5 of 11
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोनाक्षी सिन्हा ने अक्षय कुमार को कुर्सी से गिराया
खिलाड़ी कुमार दूसरों के साथ प्रैंक करते हैं, लेकिन वो खुद प्रैंक हो चुका है। सोनाक्षी सिन्हा ने एक बार ‘मिशन मंगल’ की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार को कुर्सी से धक्का देकर गिरा दिया, वह पीठ के बल गिर पड़े थे। इसके बाद सोनाक्षी ने कहा, "अगर लोग मुझे परेशान करते हैं, तो मैं यही करती हूं।" 
विज्ञापन

6 of 11
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
शाहिद कपूर ने आलिया भट्ट को डराया
फिल्म ‘शानदार’ की शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर ने आलिया भट्ट के साथ डरावना मजाक किया था। दरअसल, महल में शूटिंग के दौरान शाहिद को मस्ती सूझी, उन्होंने आलिया को डराने का फैसला किया। देर रात तक शूटिंग करते हुए, क्रू के एक सदस्य ने डरावनी कहानियां सुनाईं, जिससे माहौल और भी डरावना हो गया और आलिया डर गईं। अभिनेत्री ने जब  सोने से पहले अपने कमरे की लाइट बंद की तो उन्होंने दरवाजे पर दस्तक और अजीबोगरीब आवाजें सुनीं। इससे अभिनेत्री डर गईं और चीखने लगीं। हालांकि, शाहिद ने जल्दी से लाइट चालू कर दिया और उन्हें शांत किया।
विज्ञापन

7 of 11
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दीपिका पादुकोण ने रोहित शेट्टी के सिर पर बोतल फोड़ दी
‘चेन्नई एक्सप्रेस’ की शूटिंग के दौरान वायरल हुए एक वीडियो में दीपिका पादुकोण रोहित शेट्टी और शाहरुख खान एक साथ बातचीत करते नजर आए। इस दौरान रोहित ने दीपिका को परेशान करने का नाटक किया, जिससे दीपिका ने अचानक उनके सिर पर कांच की बोतल फोड़ दी। इस घटना से शाहरुख खान चौंक गए। रोहित ने अपने सिर पर खून होने का नाटक करके इस शरारत को और आगे बढ़ाया। बाद में पता चला कि पूरी घटना एक शरारत के तौर पर रची गई थी।

8 of 11
अभिषेक बच्चन - फोटो : यूट्यूब- फराह खान
अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या को जेंट्स टॉयलेट में ले गए
अभिषेक बच्चन देखने में भले ही गंभीर लगते हों, लेकिन वह भी काफी शरारती हैं। एक बार अभिनेता ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ एक मजेदार प्रैंक किया। वह ऐश्वर्या को होटल का कमरा बोलकर जेंट्स टॉयलेट में ले गए। ऐश्वर्या को जब इसका एहसास हुआ वो जोर-जोर से हंसने लगीं।

9 of 11
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions
आमिर खान ने रवीना टंडन के साथ किया प्रैंक
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान भी प्रैंक करने से पीछे नहीं हटते। रवीना टंडन ने एक घटना साझा की थी, जब उन्होंने उन पर गर्म चाय का कप गिराने का नाटक किया। चौंककर रवीना ने चाय को बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें एहसास हुआ कि यह एक शरारत थी। कप खाली था और प्लेट धागे से बंधा हुआ था।

10 of 11
सनी लियोनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सनी लियोनी ने पति के साथ किया प्रैंक
अभिनेत्री सनी लियोनी भी शरारत करते हुए देखी गई हैं। उन्होंने अपने पति डेनियल वेबर के साथ एक शरारत की, जिसमें उन्होंने अपनी उंगल काटने का नाटक किया और उनके पति को लगा कि उन्होंने सच में अपनी उंगली काट ली है।

विज्ञापन

11 of 11
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@sidmalhotra
सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक बार आदर्श गौरव के साथ भी मजाक किया था। इसे लेकर आदर्श ने खुलासा किया था कि एक सीन के दौरान उन्हें साइकिल का उपयोग करके पानी पंप करना था, लेकिन सिद्धार्थ ने उन्हें बताया कि उन्हें तैर कर पार करना है। आदर्श उस समय 14 साल के थे और उन्हें तैरना नहीं आता था। इससे वह परेशान हो गए। उन्हें बाद में पता चला की उस सीन का पानी से कोई लेना-देना ही नहीं था। यह घटना माई नेम इज खान के सेट पर हुई थी, जिसके सहायक निर्देशक सिद्धार्थ मल्होत्रा थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें