फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parvati Nair: ‘द गोट’ फेम अभिनेत्री पार्वती नायर ने बॉयफ्रेंड से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं तस्वीरें

Tue, 04 Feb 2025 12:26 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Parvati Nair: दक्षिण भारतीय अभिनेत्री पार्वती नायर ने आश्रित अशोक से सगाई कर ली है, जिसकी तस्वीरें पार्वती ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
विज्ञापन
1 of 5
पार्वती नायर और आश्रित अशोक - फोटो : इंस्टाग्राम- @paro_nair

हाल ही में थलपति विजय की फिल्म ‘दे ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ की सह कलाकार पार्वती नायर ने आश्रित अशोक से सगाई कर ली है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है, जिसके कमेंट्स में लोगों ने इन दोनों को बधाई दीं।

विज्ञापन

2 of 5
पार्वती नायर और आश्रित अशोक - फोटो : इंस्टाग्राम- @paro_nair

सगाई के दौरान पार्वती का दिखा अनोखा अंदाज

बीते दिन अभिनेत्री पार्वती नायर ने चेन्नई के व्यवसायी आश्रित अशोक से सगाई कर ली, जिसके बाद उन्होंने अपने मंगेतर के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में पार्वती नायर हल्की ग्रीन साड़ी में नजर आ रही हैं, जबकि उनके मंगेतर अशोक सफेद रंग के एथनिक परिधान को पहने दिख रहे हैं। तस्वीरों में पार्वती और अशोक एक दूसरे के साथ हंसते मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।
 


 

विज्ञापन

3 of 5
पार्वती नायर - फोटो : इंस्टाग्राम- @paro_nair

दिखावे की दुनिया में पार्वती को मिला अपना

इंस्टाग्राम में तस्वीरें शेयर करते हुए पार्वती नायर ने लिखा, “दिखावों की दुनिया में मुझे कोई अपना मिल गया, जो मेरे सारे सुख दुख में साथ खड़ा रहा, और आज मैं जीवन पर्यंत साथ, विश्वास, और प्यार के लिए हां कहती हूं। इसके साथ ही अपने फैंस के अपार प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया, क्योंकि ये सफर आपके बिना अधूरा है।”

यह खबर भी पढ़ें: R Madhavan: आर माधवन भी हुए डीपफेक वीडियो का शिकार, बोले- मैंने विराट कोहली का गलत वीडियो साझा किया फिर...

4 of 5
पार्वती नायर - फोटो : इंस्टाग्राम- @paro_nair

पोस्ट पर आए शानदार कमेंट्स

पार्वती नायर के सगाई वाले इस पोस्ट पर उनके कुछ दोस्तों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी है, जिसमें एक ने लिखा, “आप दोनों की नई जिंदगी को ढेर सारी शुभकामनाएं” और एक अन्य यूजर ने लिखा, बहुत बधाई।

यह खबर भी पढ़ें: Bollywood Stars: लेखन में भी बुलंद इन सितारों का झंडा, लिख चुके हैं किताब, एक की पर तो जमकर हुआ विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पार्वती नायर और आश्रित अशोक - फोटो : इंस्टाग्राम- @paro_nair

शादी को लेकर किया खुलासा

एक इंटरव्यू में पार्वती ने बताया कि आप जिसके साथ अपना जीवन बिताना चाहते हैं, उन्हें करीब से जानना जरूरी है। अपनी शादी की चर्चा करते हुए इन दोनों ने कहा, “चेन्नई में हम अपनी शादी करेंगें, जिसमें मलयाली और तेलुगु संस्कृति का मिश्रण होगा।”

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें