वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग द न्यू एम्पायर' लीजेंडरी और वार्नर ब्रदर्स मॉन्स्टरवर्स फ्रैंचाइजी में दुनिया भर में 57 करोड़ डॉलर यानी कि भारतीय मुद्रा में लगभग 4759 करोड़ रुपये की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है। यह मॉन्स्टरवर्स चैंपियन 2017 की पिछली फिल्म 'कोंग स्कल आइलैंड' से भी आगे निकल गई है। इसने 56 करोड़ 86 लाख डॉलर (भारतीय मुद्रा में लगभग 4747 करोड़ रुपये) की कमाई की थी। 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग द न्यू एम्पायर' ब्राजील, कोलंबिया, फ्रांस, भारत, इंडोनेशिया, मैक्सिको और यूएई समेत 35 बाजारों में सबसे अधिक कमाई करने वाली मॉन्स्टरवर्स फिल्म है।