फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Dutt: आज 65वां जन्मदिन मना रहे हैं अभिनेता संजय दत्त, काफी फिल्मी रही है जिंदगी

Mon, 29 Jul 2024 07:18 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हिंदी सिनेमा के मशहूर कलाकार संजय दत्त आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम @duttsanjay
हिंदी सिनेमा के मशहूर कलाकार संजय दत्त आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। वह एक शानदार अभिनेता होने के साथ-साथ फिल्म निर्माण और राजनीति से भी जुड़े रहे हैं। उनके पिता सुनील दत्त मशहूर राजनीतिज्ञ और अभिनेता थे। इस वजह से राजनीति और फिल्मी दुनिया से उनका संबंध बना रहा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम @duttsanjay
संजय दत्त ने पर्दे पर बहुमुखी अभिनय का प्रदर्शन किया है। उन्होंने पर्दे पर अलग-अलग किरदार निभाए हैं। उन्होंने साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म रॉकी से बतौर मुख्य अभिनेता डेब्यू किया था। इस फिल्म को उनके पिता ने निर्देशित किया था। हालांकि, इससे पहले वह साल 1972 में रिलीज हुई फिल्म रेशमा और शेरा में बतौर बाल कलाकार नजर आए थे। उन्होंने 'खलनायक', 'नाम', 'वास्तव' आदि कई फिल्मों में अपने अभिनय से तारीफें बटोरी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम @duttsanjay
संजय दत्त की वास्तविक जिंदगी भी किसी फिल्म से कम नहीं रही। उन्होंने सफलता हासिल करने के बाद गुमनामी का दौर भी देखा। इस दौरान वह नशे के आदी भी हो गए। उन्होंने अपने अच्छे खासे करियर को हाशिए पर जाते हुए भी देखा। इसके अलावा वह कई विवादित मुद्दों में भी फंसे। मुंबई में साल 1993 में हुए बम धमाकों के बाद कई लोगों पर शिकंजा कसा गया था। इस दौरान टाडा नियमों के अनुसार उन्हें भी गिरफ्तार किया गया था। 
रणवीर ने दिखाईं जया बच्चन के साथ मस्ती की झलकियां

4 of 5
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम @duttsanjay
साल 1999 के बाद उनकी जिंदगी में वापसी का दौरा चला। इस दौरान वह एक बार फिर से फिल्मों में सक्रिय हो गए। उस साल उनकी फिल्म वास्तव के लिए उन्हें पहला फिल्म फेयर का पुरस्कार मिला। इसके बाद साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' के लिए उन्हें काफी सराहना मिली। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। इसके बाद संजय दत्त ने लगे रहो 'मुन्ना भाई' और 'पीके' जैसे कई फिल्में की। 
बच्चों के साथ दिखे रितेश और जेनेलिया, यूजर्स बोले- क्या हुलिया बना रखा है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम @duttsanjay
इन दिनों वह फिल्मों में काफी सक्रिय हैं। उनकी कई फिल्में आने वाली हैं। इनमें 'घुडचढ़ी', 'डबल ईस्मार्ट', 'वेलकम टू जंगल' आदि शामिल हैं। संजय दत्त को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए पीवीआर आईनॉक्स ने उनकी फिल्म सुपरहिट फिल्म 'साजन' की स्क्रीनिंग रखने का फैसला किया है।
TOIFA OTT Awards 2023: टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवार्ड्स में सम्मानित हुए कलाकार, मनोज बाजपेयी ने जताई खुशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें