हाल ही में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। दर्शकों को सलमान की इस फिल्म की कहानी बिल्कुल पसंद नहीं आई। फिल्म में रश्मिका मंदाना द्वारा निभाया गया सलमान खान की पत्नी के किरदार की मौत हो जाती है। इसके बाद कैसे सलमान खान का किरदार अपनी पत्नी के सपनों को पूरा करता है, ये सब फिल्म में दिखाया गया। कुल मिलाकर पूरी फिल्म की कहानी रश्मिका के किरदार की मौत पर ही सेट है। वैसे सिकंदर के अलावा भी बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनका नैरेटिव सिर्फ हीरो की पत्नी या गर्लफ्रेंड के मरने पर ही सेट था। बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं, जिनमें हिरोइन की भूमिका ही सिर्फ उसकी मौत तक सीमित होती है। इन फिल्मों में हीरो हिरोइन के मरने के बाद या तो उसके सपने पूरे करता है या फिर उसकी मौत का बदला लेता है। जानते हैं कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में।