फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Genelia D'Souza: फिल्म 'रेडी' में जेनेलिया को नहीं लिए जाने पर आया रिएक्शन, सुनकर खुश हो जाएंगे भाईजान

Thu, 19 Jun 2025 12:53 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Genelia D'Souza Reacts On Ready: जेनेलिया डिसूजा ने हाल ही में इस बात पर प्रतिक्रिया दी है कि उन्हें सलमान खान की फिल्म 'रेडी' में नहीं लिया गया।
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान, जेनेलिया डिसूजा - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान और असिन की फिल्म 'रेडी' को दोनों के करियर की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक गिना जाता है। हालांकि कम ही लोगों को पता है कि यह फिल्म तमिल फिल्म 'रेडी' की रीमेक थी। इस फिल्म में राम पोथिनेनी और जेनेलिया डिसूजा अहम किरदार में थे। हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'रेडी' में जेनेलिया डिसूजा को नहीं लिए जाने पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
जेनेलिया डिसूजा - फोटो : सोशल मीडिया
जेनेलिया ने दिया शानदार जवाब
जेनेलिया डिसूजा से सिद्धार्थ कान्नन ने पूछा कि क्या सलमान खान की फिल्म 'रेडी' में नहीं लिए जाने पर आपको बुरा लगा? इस पर अभिनेत्री ने कहा 'नहीं, अगर मुझे इसमें काम मिलता तो मुझे बहुत अच्छा लगता, यह वहां मेरी फिल्म थी। हो सकता है कि सलमान खान के साथ मेरी दूसरी फिल्म हो। आप नहीं जानते।' जेनेलिया का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
जेनेलिया की लाल साड़ी - फोटो : Instagram
तेलुगु रेडी में अहम किरदार
आपको बता दें साल 2008 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म 'रेडी' एक्शन कॉमेडी फिल्म थी। इसे श्रीनू वैतला ने निर्देशित किया था। फिल्म के निर्माता श्रवंथी रवि किशोर थे। फिल्म में राम पोथिनेनी और जेनेलिया डिसूजा के अलावा नस्सर, ब्रह्मानन्दम, सुनील, कोटा श्रीनिवास राव और जया प्रकाश रेड्डी जैसे कलाकार थे। 

यह खबर भी पढ़ें: Son Of Sardaar 2: जारी हुआ 'सन ऑफ सरदार 2' का पहला पोस्टर, टैंकर पर खड़े नजर आए अजय देवगन

4 of 5
जेनेलिया डिसूजा - फोटो : इंस्टाग्राम
तेलुगु फिल्म की रीमेक है 'रेडी'
तेलुगु की 'रेडी' फिल्म ब्लॉकबस्टर थी। साल 2008 में यह फिल्म तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई। यह एक कल्ट फैमिली एंटरटेनर फिल्म है। फिल्म की कॉमेडी और इसकी कहानी को पसंद किया गया। बाद में इस फिल्म को हिंदी में बनाया गया जिसमें सलमान खान और असिन ने अहम किरदार निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेडी - फोटो : यूट्यूब
हिट रही सलमान की 'रेडी'
अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी सलमान खान की 'रेडी' 3 जून 2011 को रिलीज हुई। इस फिल्म में एक्शन, कॉमेडी, पारिवारिक ड्रामा और बेहतरीन गाने हैं। इस फिल्म का बजट 30 करोड़ रुपये था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 186.02 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें