फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Divyendu Sharma: मिर्जापुर के ‘मुन्ना भैया’ ही नहीं, इन किरदारों ने भी दिलाई दिव्येंदु शर्मा को पहचान

Thu, 19 Jun 2025 08:58 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Divyendu Sharma Birthday: आपने दिव्येंदु शर्मा को मुन्ना भैया के किरदार में तो काफी पसंद किया। लेकिन क्या आपको पता है कि इसके अलावा भी दिव्येंदु ने कई मशहूर किरदार निभाए हैं। जानते हैं उन पॉपुलर किरदारों के बारे में। 

विज्ञापन
1 of 7
दिव्येंदु शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

आपको ‘मिर्जापुर’ सीरीज के मुन्ना भैया तो याद ही होंगे। तीसरे सीजन में मुन्ना भैया का न होना हर किसी को खला। मुन्ना भैया के किरदार से घर-घर में मशहूर होने वाले दिव्येंदु शर्मा आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। 19 जून 1983 को दिल्ली में जन्में दिव्येंदु ने एफटीआई से एक्टिंग के गुर सीखे हैं। दिव्येंदु ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में आई माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘आजा नचले’ में एक छोटी सी भूमिका से की थी। इसके बाद दिव्येंदु को पहला बड़ा रोल मिला 2011 में आई फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ में। इसके लिए उन्हें अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद दिव्येंदु कई फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में नजर आए।
दिव्येंदु को पहचान मिली 2018 में आई वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ से। इस सीरीज में उनके द्वारा निभाए गए मुन्ना भैया के किरदार ने उन्हें काफी फेमस कर दिया। मुन्ना भैया का किरदार दिव्येंदु के करियर का सबसे हिट किरदार है। लेकिन क्या आपको पता है कि मिर्जापुर के अलावा भी दिव्येंदु ने कई बेहतरीन भूमिकाएं निभाई हैं। जानते हैं दिव्येंदु शर्मा के पांच मशहूर किरदारों के बारे में।

विज्ञापन

2 of 7
दिव्येंदु शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

मुन्ना भैया (मिर्जापुर)
2018 में आई प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में दिव्येंदु शर्मा ने मुन्ना भैया का किरदार निभाया है। वो सीरीज में एक खूंखार गैंगस्टर के बेटे के रोल में हैं, जो पावर में रहना चाहता है। यह सीरीज सुपरहिट हुई और दिव्येंदु के किरदार को काफी पसंद किया गया। इसके बाद 2020 में मिर्जापुर का दूसरा सीजन आया है। इस बार भी दिव्येंदु का मुन्ना भैया का किरदार उसी दमदार अंदाज में नजर आया। दूसरे सीजन में भी दिव्येंदु के अभिनय को सराहा गया। हालांकि, पिछले साल आए तीसरे सीजन में दिव्येंदु शर्मा नजर नहीं आए।

विज्ञापन

3 of 7
दिव्येंदु शर्मा - फोटो : आईएमडीबी

लिक्विड (प्यार का पंचनामा)
2011 में आई कॉमेडी फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ में दिव्येंदु शर्मा ने निशांत अग्रवाल उर्फ लिक्विड का किरदार निभाया है। अलग-अलग प्रेम कहानियों को दिखाती इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। जबकि दिव्येंदु का किरदार लिक्विड भी लोगों में काफी हिट रहा था। मुन्ना भैया के अलावा दिव्येंदु का सबसे यादगार किरदार लिक्विड का ही है।

4 of 7
दिव्येंदु शर्मा - फोटो : आईएमडीबी

ओमी (चश्मे बद्दूर)
फारूख शेख और दीप्ति नवल की साल 1981 में आई फिल्म ‘चश्मे बद्दूर’ का साल 2013 में इसी नाम से रीमेक आया था। इस फिल्म में तापसी पन्नू, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और सिद्धार्थ प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म की कहानी तीन दोस्तों की है। इस फिल्म में दिव्येंदु शर्मा ने ओमी नाम का किरदार निभाया था। फिल्म लोगों को अच्छी लगी थी और ओमी के किरदार को भी काफी पसंद किया गया था।

विज्ञापन

5 of 7
दिव्येंदु शर्मा - फोटो : आईएमडीबी

बलवंत यादव (द रेलवे मैन)
भोपाल गैस त्रासदी भारतीय इतिहास की एक सबसे बड़ी घटनाओं में से एक है। साल 2023 में इसी त्रासदी पर आधारित एक वेब सीरीज आई थी ‘द रेलवे मैन’। इस सीरीज में भोपाल गैस त्रासदी की रात रेलवे कर्मचारियों की भूमिका को दिखाया गया है। सीरीज में केके मेनन और आर माधवन जैसे कलाकारों के साथ दिव्येंदु शर्मा भी नजर आए हैं। सीरीज में दिव्येंदु ने बलवंत यादव नाम के एक चोर की भूमिका निभाई है, जो खुद को रेलवे पुलिस कर्मचारी के किरदार में ढाल लेता है। यह सीरीज हिट रही थी और दिव्येंदु के अभिनय की काफी तारीफ हुई थी।

विज्ञापन

6 of 7
दिव्येंदु शर्मा - फोटो : आईएमडीबी

सुंदर मोहन त्रिपाठी (बत्ती गुल मीटर चालू)
दिव्येंदु शर्मा 2018 में आई शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर और यामी गौतम स्टारर फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ में सुंदर मोहन त्रिपाठी नाम के किरदार में नजर आए हैं। दिव्येंदु फिल्म में एक अहम किरदार में नजर आए हैं। यह फिल्म बिजली बिल में होते भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बात करती है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही कुछ खास कमाल न दिखा पाई हो, लेकिन दिव्येंदु के अभिनय की जरूर काफी तारीफ हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिव्येंदु शर्मा - फोटो : आईएमडीबी
इन किरदारों को भी मिली सराहना
इन प्रमुख किरदारों के अलावा दिव्येंदु शर्मा ने कुछ ऐसी भी फिल्में और सीरीज की हैं, जिनमें वो प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। भले ही वो फिल्में और सीरीज उतनी चर्चाओं में न रही हों, लेकिन दिव्येंदु ने इनमें शानदार अभिनय किया है। इन फिल्मों व सीरीज में 2022 में आई फिल्म ‘मेरे देश की धरती’ में निभाया गया अजय का किरदार, वेब सीरीज ‘बिच्छे का खेल’ में अखिल श्रीवास्तव का किरदार और फिल्म ‘बदनाम गली’ में निभाया गया रणदीप का किरदार शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें