गौरी प्रधान
- फोटो : सोशल मीडिया
शो ‘कुटुंब’ में कास्ट करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए गौरी ने कहा, 'हम यूएस जा रहे थे। तभी मुझे कॉल आया। उस शख्स ने मुझसे कहा, 'मैं एकता कपूर के ऑफिस से बात कर रही हूं। शो कुटुंब के लिए वे आपको लेना चाहती हैं।' तो मैंने उनसे कहा कि मैं अभी हॉलिडेज के लिए जा रही हूं। इस पर उनका जवाब आया कोई प्रॉब्लम नहीं, तब तक हम इंतजार कर लेंगे।' एकता का दिल सच में बहुत ही अच्छा है और वह सबकी मदद करती हैं।’