फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Game Changer: जम नहीं पा रहा ‘गेम चेंजर’ का खेल, अब तक ट्रेलर न आने से शुरू हुईं रिलीज खिसकने की अटकलें

Sun, 29 Dec 2024 07:13 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

राम चरण की अगली फिल्म ‘गेम चेंजर’ के हालत अच्छे नजर नहीं आ रहे। राम चरण भी इतने आशंकित हैं कि फिल्म की रिलीज के दो हफ्ते बाकी होने के बावजूद फिल्म का ट्रेलर अब तक रिलीज नहीं हो सका है।
विज्ञापन
1 of 5
गेम चेंजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के बाद से दो फ्लॉप फिल्मों ‘आचार्य’ और ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आ चुके अभिनेता राम चरण की अगली फिल्म ‘गेम चेंजर’ के हालत अच्छे नजर नहीं आ रहे। ‘इंडियन 2’ में बुरी तरह मात खा चुके निर्देशक शंकर की इस फिल्म को लेकर राम चरण भी इतने आशंकित हैं कि फिल्म की रिलीज के दो हफ्ते बाकी होने के बावजूद फिल्म का ट्रेलर अब तक रिलीज नहीं हो सका है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गेम चेंजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मकर संक्रांति से पहले नए साल में 10 जनवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘गेम चेंजर’ में कियारा आडवाणी और अंजली भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में एस जे सूर्या, श्रीकांत और नवीन चंद्रा भी अहम भूमिकाओं में बताए जा रहे हैं। राम चरण के प्रशंसक इस फिल्म के ट्रेलर के लिए इतना परेशान हैं कि इनमें से कुछ ने इस देरी के चलते हैदराबाद में आत्महत्या तक करने लेने की धमकियां तक दे डाली हैं। ‘‘अमर उजाला’ के सूत्र बताते हैं कि फिल्म का ट्रेलर 4 जनवरी को आ सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
गेम चेंजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साउथ सिनेमा में मकर संक्रांति पर रिलीज होने वाली फिल्मों को लेकर दर्शकों में शुरू से अलग ही क्रेज रहा है। साल 2024 में मकर संक्रांति पर रिलीज हुई फिल्म ‘हनुमान’ ने दुनिया भर में कमाल का कारोबार किया और महज 40 करोड़ में बनी इस फिल्म का कुल कलेक्शन दुनिया भर में400 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इस साल मकर संक्रांति पर ‘गेम चेंजर’ के अलावा चार और फिल्में भी रिलीज की कतार में हैं।

4 of 5
गेम चेंजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मकर संक्रांति की भावनाओँ को अपने पक्ष में मोड़ने के लिए और त्योहारी मूड का फायदा उठाने के लिए साउथ सिनेमा हमेशा से अपनी चर्चित फिल्में इस हफ्ते में रिलीज करता रहा है। इस साल 10 जनवरी को ‘गेम चेंजर’ की रिलीज प्रस्तावित है। इसके ठीक दो दिन बाद फिल्म ‘डाकू महाराज’ भी रिलीज हो रही है। ठीक संक्रांति वाले दिन यानी 14 जनवरी को ‘संक्रांति वास्तुन्नम’ की रिलीज प्रस्तावित है। इसके अलावा ‘गुड बैड अगली’ का तेलुगु डब संस्करण और ‘मजाका’ भी संक्रांति पर रिलीज होने की तैयारी में हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गेम चेंजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ का प्रचार प्रसार अब तक शुरू न होने से सिर्फ तेलुगु सिनेमा ही नहीं बल्कि हिंदी पट्टी के वितरकों में भी चिंता देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म के गानों के बूते फिल्म के पक्ष में हवा बनाने की अब तक की कोशिशों का फायदा निकला नहीं है। फिल्म के गानों पर ही 75 करोड़ रुपये खर्च करने की बात चर्चा में लाकर फिल्म के पक्ष मे हवा बनाने की कोशिशें अब तक नाकाम रही हैं। इस बीच राम चरण का एक विशालकाय कट आउट भी चर्चा में है लेकन राम चरण के प्रशंसक इस फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए ज्यादा बेकाबू हो रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें