फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Game Changer: 'गेम चेंजर' का नया पोस्टर जारी, राम चरण की फिल्म के टीजर पर भी आया अपडेट

Sun, 27 Oct 2024 06:26 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' का नया पोस्टर जारी हो गया है, जिसमें अभिनेता बॉस लुक में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म के टीजर पर भी अपडेट आया है।  
विज्ञापन
1 of 5
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम: @alwaysramcharan
साउथ सुपरस्टार राम चरण की आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। लगातार फिल्म को लेकर नई जानकारियां सामने आ रही हैं। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के लिए अभिनेता ने निर्देशक एस शंकर से हाथ मिलाया है। दर्शक बेसब्री से फिल्म में राम चरण और कियारा आडवाणी को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं। हाल ही में फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान हुआ था। अब निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'गेम चेंजर' - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
फिल्म का नया पोस्टर
राम चरण अभिनीत और शंकर द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म गेम चेंजर 10 जनवरी 2025 को रिलीज होगी। आगामी फिल्म के लिए प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्माताओं ने रविवार को चरण का नया पोस्टर जारी किया।इसमें चरण को संभवतः आईएएस के रूप में ड्यूटी पर दिखाया गया है, जबकि भीड़ घातक हथियार लेकर उनकी ओर दौड़ रही है।
विज्ञापन

3 of 5
गेम चेंजर - फोटो : एक्स: @GameChangerOffl
फिल्म का टीजर
गेम चेंजर का निर्माण 2021 के अंत से चल रहा है और कई बार टलने के बाद फिल्म को आखिरकार 10 जनवरी, 2025 को संक्रांति उत्सव के दौरान कई भाषाओं में बड़े पर्दे पर आने की पुष्टि हुई। इसका निर्माण दिल राजू ने श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के बैनर तले किया है। इस बीच, नवीनतम तेलुगु मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, गेम चेंजर का बहुप्रतीक्षित टीजर 31 अक्तूबर या 1 नवंबर को दिवाली के मौके पर जारी किया जाएगा और इसकी घोषणा 27 अक्तूबर को होने की उम्मीद है।

4 of 5
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन
रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्देशक शंकर ने हाल ही में फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू किया है, अब वे कुछ सीन से खुश नहीं हैं। दावा किया गया है कि फिल्म निर्माता अब फिल्म के कुछ हिस्सों को फिर से शूट करने की तैयारी कर रहे हैं, जिसे एक संक्षिप्त शेड्यूल में पूरा किया जाएगा। इसी कारण इस फिल्म की रिलीज डेट को टाला गया है। पहले यह फिल्म 20 दिसंबर 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'गेम चेंजर' की पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म के कलाकार
शंकर द्वारा निर्देशित 'गेम चेंजर' एक राजनीतिक थ्रिलर है, जिसकी कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। फिल्म में राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम और नवीन चंद्रा अहम भूमिकाओं में हैं। खबर है कि चरण एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस द्वारा निर्मित 'गेम चेंजर' में संगीत थमन ने दिया है, छायांकन तिरू ने किया है और संपादन शमीर मुहम्मद ने किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें