फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Sequels : बॉलीवुड की वो शीर्ष पांच सीक्वेल फिल्में, जिन्होंने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर की बंपर कमाई

Mon, 26 Aug 2024 03:56 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड की सीक्वेल फिल्में - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्मी दुनिया में अक्सर देखा जाता है कि एक फिल्म के चल जाने के बाद, निर्माता जल्दी-जल्दी में सीक्वेल के नाम पर अगली फिल्म को भी कैश करा लेने की कोशिश करते हैं। ऐसे में कई मौके पर उन्हें नाकामी ही हाथ लगती है। बॉलीवुड में सीक्वेल फिल्मों का लंबा इतिहास रहा है और उन सीक्वेल का अच्छा प्रदर्शन ना करने का भी एक इतिहास है। हालांकि, इस दौरान कुछ ऐसे भी मौके आए, जब इन्हीं सीक्वेल ने ताबड़तोड़ कमाई कर बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाले। आज हम इस कड़ी में चर्चा करेंगे, बॉलीवुड के उन पांच सबसे ज्यादा कमाई करने वाली, जिन्होंने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
गदर 2 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @anilsharma_dir
'गदर 2' 
इस सूची में सबसे पहला नाम सनी देओल और अमीषा पटेल की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'गदर 2' का है। इस फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर कुल 686 करोड़ रुपये बटोरे थे। फिल्म पिछले साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। निर्देशक अनिल शर्मा की साल 2001 में रिलीज हुई 'गदर एक प्रेम कथा' के इस अगले भाग को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया। 
विज्ञापन

3 of 6
'टाइगर जिंदा है' - फोटो : इंस्टाग्राम
'टाइगर जिंदा है'
इस सूची में दूसरे नंबर पर है बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की 'टाइगर जिंदा है'। इस फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस 558 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 22 दिसंबर 2017 को रिलीज हुई इस फिल्म ने बड़ी सफलता हासिल की थी। अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वेल है। फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ एक साथ नजर आए हैं। 

4 of 6
'धूम 3' - फोटो : वीडियो ग्रैब
'धूम 3'
'धूम 3' इस सूची में तीसरे नंबर पर शामिल है। साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म को विजय कृष्ण आचार्य ने निर्देशित किया है। फिल्म धूम फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग है। इससे पहले रिलीज हुए दोनों भाग काफी सफल रहे थे। धूम 3 में बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान नजर आए थे। फिल्म ने वैश्विक बॉक्स पर 552 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 
Anupam Kher: शादी की सालगिरह पर अनुपम खेर ने खास अंदाज में पत्नी को दी बधाई, लिखा भावनात्मक पोस्ट
विज्ञापन

5 of 6
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
'स्त्री 2' 
हालिया रिलीज फिल्म 'स्त्री 2' इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई करते वैश्विक बॉक्स पर 500 करोड़ से भी अधिक की कमाई की है। फिल्म ने अब तक 505 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। ये फिल्म इस सूची में चौथे नंबर पर आ चुकी है। ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई स्त्री का सीक्वेल है। फिल्म को अमर कौशिक ने निर्देशित किया है। 
Sikandar: 'सिकंदर' के लिए 45 दिनों का मैराथन शूट करेंगे सलमान खान? तीन महीने से अधिक समय में तैयार हुआ सेट
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टाइगर 3 - फोटो : एक्स @taran_adarsh
'टाइगर 3'
सलमान खान की टाइगर सीरीज की तीसरी कड़ी 'टाइगर 3' इस सूची की आखिरी फिल्म है। फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 464 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। टाइगर सीरीज की इस  फिल्म के दो भाग पहले ही रिलीज हो चुके हैं। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान और कैटरीन कैफ नजर आए थे। 

Shraddha Kapoor: स्त्री 2 के बाद फैंस को श्रद्धा की इन फिल्मों का इंतजार, जानें लिस्ट में कौन सी फिल्में शामिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें