फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diljit Dosanjh: दिलजीत की मुश्किलें बढ़ीं, 'बॉर्डर 2' के मेकर्स से FWICE की अपील- कास्टिंग पर विचार करें

Wed, 25 Jun 2025 07:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sardar Ji 3 Row: फिल्म 'सरदार जी 3' में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर की मौजूदगी पर एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ की जमकर आलोचना हो रही है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज (FWICE) ने भी सख्त रुख अपनाया है, जिसके बाद दिलजीत की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ फिल्म 'सरदार जी 3' में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर की मौजूदगी को लेकर आलोचना झेल रहे हैं। तमाम भारतीय सितारों, गायकों और फिल्म संगठनों ने उनका विरोध किया है। अब दिलजीत की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज (FWICE) ने 'बॉर्डर 2' फिल्म में दिलजीत की मौजूदगी पर एतराज जताया है। FWICE ने प्रोड्यूसर भूषण कुमार को पत्र लिखा है और कहा है कि दिलजीत की कास्टिंग पर विचार किया जाए।

विज्ञापन

'बॉर्डर 2' के निर्माताओं को लिखी चिट्ठी
फिल्म 'सरदार जी 3' का ट्रेलर जबसे आया है, तमाम सोशल मीडिया यूजर्स दिलजीत पर बैन लगाने की मांग कर रहे हैं। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज (FWICE) ने भी पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत का विरोध किया है। FWICE ने फिल्म 'बॉर्डर 2' के निर्माताओं को पत्र लिखा है। टी-सीरीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार के नाम लिखे पत्र में FWICE ने 'बॉर्डर 2' में दिलजीत की कास्टिंग का विरोध किया है। इसी तरह FWICE ने एक पत्र इम्तियाज अली को भी लिखा है, जो दिलजीत के साथ अगली फिल्म बना रहे हैं। FWICE ने इम्तियाज से भी दिलजीत के साथ काम करने पर विचार करने की अपील की है।

कहा- 'यह निर्देश का खुला उल्लंघन है'
एफडब्ल्यूआईसीई की तरफ से भूषण कुमार को लिखे पत्र में कहा गया है, 'कास्टिंग का यह फैसला दिलजीत दोसांझ के बहिष्कार के FWICE के आधिकारिक निर्देश का खुला उल्लंघन है, जो कि फिल्म 'सरदार जी 3' में पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर के साथ काम करने के उनके देश विरोधी कृत्य के बाद जारी किया गया। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव और राष्ट्रीय भावना को इतनी बेशर्मी से नजरअंदाज करने वाले एक कलाकार के साथ काम करने का चुनाव करके आपके प्रोडक्शन ने सीधे तौर पर राष्ट्र के साथ एकजुटता में भारतीय फिल्म उद्योग द्वारा उठाए गए रुख को कमजोर कर दिया है।

कहा- 'कास्टिंग निर्णय पर पुनर्विचार करें'
आगे लिखा है, 'एफडब्ल्यूआईसीई ने बार-बार अपनी स्थिति स्पष्ट की है। हम किसी भी रूप में या किसी भी मंच पर पाकिस्तानी कलाकारों के साथ किसी भी तरह का सहयोग या सहभागिता स्वीकार या बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस तरह की हरकतें हमारे सशस्त्र बलों और नागरिकों द्वारा किए गए बलिदानों के प्रति अन्याय है। यह और भी ज्यादा परेशान करने वाली बात है कि भारतीय सैनिकों की वीरता और बलिदान का सम्मान करने वाली 'बॉर्डर 2' जैसी फिल्म में एक ऐसे कलाकार को शामिल किया है जिसने हाल ही में एक शत्रु राष्ट्र की कलाकार के साथ जुड़कर राष्ट्रीय सम्मान पर व्यक्तिगत लाभ को प्राथमिकता देने का फैसला किया है। यह हर भारतीय को एक निराशाजनक संदेश देने वाली बात है। आपसे अनुरोध है कि तत्काल अपने कास्टिंग निर्णय पर पुनर्विचार करें। FWICE आपसे राष्ट्र और उद्योग के सामूहिक रुख के साथ खड़े होने का आग्रह करता है'।
विज्ञापन

इम्तियाज अली-दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम
इम्तियाज अली को लिखे पत्र में कही ये बात
एफडब्ल्यूआईसीई ने इम्तियाज अली को लिखे पत्र में लिखा है, 'हम आपको भारतीय सिनेमा में आपके रचनात्मक योगदान के लिए अत्यंत सम्मान के साथ लिख रहे हैं। आपके काम ने पूरे देश के दिलों को छुआ है। जैसा कि आप जानते हैं, FWICE ने दुखद पुलवामा आतंकी हमले के तुरंत बाद 2019 में एक स्पष्ट निर्देश जारी किया था, जिसमें पाकिस्तानी कलाकारों, गायकों, कलाकारों और तकनीशियनों के साथ काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। राष्ट्र के साथ एकजुटता दिखाने और हमारे बहादुर सैनिकों और नागरिकों के बलिदान का सम्मान करने के उद्देश्य से यह निर्देश आज भी पूरी तरह से लागू है। इसके बावजूद दिलजीत दोसांझ ने फिल्म सरदार जी 3 में पाकिस्तानी अभिनेत्री को लेने का फैसला किया, जो सोशल मीडिया पर बार-बार भारत विरोधी पोस्ट के लिए जानी जाती हैं'।

Sardaar Ji 3: दिलजीत दोसांझ के सपोर्ट में उतरे जसबीर जस्सी, बोले- 'सारे पाकिस्तानी गाने हटाओ, दोहरापन क्यों?'

दिलजीत की कास्टिंग का विरोध किया
आगे लिखा है, 'यह कृत्य हमारी राष्ट्रीय अखंडता के लिए अपमान से कम नहीं है। बड़ी चिंता के साथ हम दिलजीत दोसांझ के साथ अपनी आगामी फिल्म में आपके सहयोग पर हम कड़ी आपत्ति जताते हैं'। बता दें कि बीते दिनों इम्तियाज अली ने एलान किया कि अमर सिंह चमकीला फिल्म के बाद वे दिलजीत के साथ अगली फिल्म बना रहे हैं, जो अगले साल अप्रैल में बैसाखी पर रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें