तेज प्रताप
वैसे तो मनोज बाजपेयी, प्रकाश झा, शेखर सुमन,नीतू चंद्रा, विनय पाठक, पंकज त्रिपाठी समेत कई बिहारियों ने बॉलीवुड में सिक्का जमाया। मगर कई नेताओं के बच्चों ने भी हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में किस्मत आजमाई। इस फेहरिस्त में ताजा नाम है तेज प्रताप का। वह 'रूद्रा द अवतार' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। मगर उन से पहले कई बिहारी नेताओं के बच्चे फिल्मों में कदम रख चुके हैं।
विज्ञापन
2 of 7
chirag-paswan
चिराग पासवान
केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी सुप्रीमो रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने फिल्म 'मिले ना मिले हम' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। साल 2011 में आई उनकी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठंडा रिस्पॉन्स मिला। फिल्मों के अच्छे ऑफर्स ना मिलने पर वह राजनीति में लौट आए। वर्तमान में वह जमुई के सांसद हैं।
विज्ञापन
3 of 7
Luv Sinha
लव सिन्हा
भारतीय जनता पार्टी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने फिल्म 'सदियां' से बॉलवुड में कदम रखा। अप्रैल 2010 में आई इस फिल्म में हेमा मालिनी और ऋषि कपूर ने भी अहम किरदार निभाए थे। लव सिन्हा जल्द जेपी दत्ता की फिल्म 'पलटन' में नजर आएंगे।
4 of 7
sonakshi sinha
सोनाक्षी सिन्हा
बेटे लव सिन्हा के बॉलीवुड में कदम रखने के कुछ ही महीनों बाद ही बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने भी फिल्मों में डेब्यू किया। सोनाक्षी ने सितंबर, 2010 में फिल्म 'दबंग' से इंडस्ट्री में एंट्री की। हालांकि, इसके लिए उन्हें पापा को बहुत मनाना पड़ा। जब वह नहीं माने, तब सलमान खान के पिता सलीम खान ने शत्रुघ्न सिन्हा को राजी किया।
विज्ञापन
5 of 7
Neha Sharma
नेहा शर्मा
फिल्म 'क्रुक' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस नेहा शर्मा बिहार के विधायक अजीत शर्मा की बेटी हैं। अजीत शर्मा भागलपुर से कांग्रेस विधायक हैं। नेहा फिल्म 'तुम बिन-2', 'यंगिस्तान', 'क्या सुपर कूल हैं हम','जयंताभाई की लव स्टोरी' समेत कई फिल्में कर चुकी हैं।
विज्ञापन
6 of 7
Aisha Sharma
आएशा शर्मा
किंगफिशर की कैलेंडर गर्ल आएशा शर्मा भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा की बेटी और एक्ट्रेस नेहा शर्मा की बहन हैं। वह कई विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं। वह अक्सर बॉलीवुड पार्टीज में देखी जाती हैं। जल्द जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' से वह बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में मनोज बाजपेयी भी अहम भूमिका निभाने वाले हैं।
अध्ययन सुमन
कांग्रेस नेता और बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन ने साल 2008 में फिल्म 'हाल-ए-दिल' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह फिल्म 'राज द मिस्ट्री', 'जश्न', 'हिम्मतवाला', 'इश्क क्लिक' में भी नजर आ चुके हैं।