फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ की इस हरकत ने Bigg Boss एक्स कंटेस्टेंट की कर दी ऐसी हालत, परेशान होकर शेयर किया वीडियो

Thu, 28 Jun 2018 08:34 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
TIger Shroff
'बागी 2' की सफलता के बाद बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में टाइगर के साथ दो एक्ट्रेस डेब्यू करने वाली हैं। जहां एक ओर टाइगर इन दिनों फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं तो वहीं उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टाइगर कुछ ऐसा कर रहे हैं जिससे 'बिग बॉस' 11 की एक्स कंटेस्टेंट की बुरी हालत हो गई है।
विज्ञापन

2 of 5
TIger Shroff
इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं जिसमें टाइगर श्रॉफ के साथ बेनाफ्शा सूनावाला नजर आ रही हैं। बेनाफ्शा वीजे हैं और 'बिग बॉस' 11 में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले चुकी हैं। इस वीडियो को देखकर आप भी कहेंगे कि आखिर टाइगर को क्या हो गया है?
 
विज्ञापन

3 of 5
TIger Shroff
इस वीडियो में आप देखेंगे कि बेनाफ्शा टाइगर का इंटरव्यू लेने के लिए इंतजार कर रही हैं लेकिन टाइगर अपने फोन में बिजी हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि बेनाफ्शा की लाख कोशिशों के बाद भी टाइगर उनकी बात नहीं मानते हैं। 
 

4 of 5
benafsha
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए बेनाफ्शा ने लिखा - 'मैं टाइगर श्रॉफ का इंटरव्यू लेने गई थी लेकिन वह अपने फोन में बिजी हैं। अब आप लोग ही बताएं कि आखिर टाइगर हमेशा अपने फोन में ही क्यों बिजी रहते हैं।' इस वीडियो को टाइगर ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tiger shroff
यह वीडियो किसी विज्ञापन से संबंधित है या फिर किसी प्रोग्राम से इस बात की कोई जानकारी नहीं है। इतना जरूर है कि बेनाफ्शा और टाइगर का यह वीडियो काफी मजेदार है जिसे उनके फैंस भी काफी एन्जॉय कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें