पूर्वोत्तर भारत (नॉर्थ ईस्ट) प्राकृतिक खूबसूरती से भरा हुआ है। यही वजह है कि यह पर्यटकों के साथ-साथ हमेशा से फिल्म निर्माताओं को भी अपनी ओर आकर्षित करता आया है। फिल्म निर्माताओं के लिए यह हमेशा से फिल्मांकन और प्रकृति की खूबसूरती को अपनी फिल्मों में उतारने के लिए पहला विकल्प रहा है। नॉर्थ ईस्ट राज्यों में असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम शामिल हैं। 17 जनवरी को अभिनेता जयदीप अहलावत की वेब सीरीज ‘पाताल लोक 2’ रिलीज हो रही है। इस वेब शो की भी शूटिंग नॉर्थ ईस्ट में ही हुई है। आइए जानते हैं और कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज पूर्वोत्तर भारत में शूट किए जा चुके हैं।