फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Movies In China: 'महाराजा' समेत इन फिल्मों ने देश से ज्यादा चीन में छापे नोट, जानें किसने की कितनी कमाई

Tue, 07 Jan 2025 10:57 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Indian Movies In China: भारतीय फिल्मों ने पड़ोसी देश में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। कुछ फिल्मों ने तो भारत से ज्यादा अच्छा चीन में कारोबार किया। आइए जानते हैं वह कौन-कौन सी फिल्में हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
इन भारतीय फिल्मों ने चीन में की खूब कमाई - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड फिल्मों को भारतीय दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो यह शानदार प्रदर्शन करती हैं, लेकिन जब बात अन्य देशों की आती है, तो वहां भी यह फिल्में अपना प्रभाव छोड़ती हैं। अगर हम बात करें अपने पड़ोसी देश चीन की तो वहां भी भारतीय फिल्मों का काफी क्रेज है। हाल ही में मलयालम फिल्म ‘महाराजा’ ने चीन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। चीनी दर्शकों का इसे खूब प्यार मिला। फिल्म से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि सिनेमाघरों में ‘महाराजा’ देखते हुए उनकी आंखें नम हो गई। महाराजा ने चीन में सौ करोड़ के आस-पास का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस से कर लिया है। पिछले कुछ वर्षों में कई भारतीय फिल्में चीन के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। कई भारतीय फिल्मों ने तो भारत से ज्यादा चीन में कमाई की। दरअसल, चीन में ज्यादा कमाई करने की एक वजह यह है कि वहां पर भारत से पांच गुना ज्यादा स्क्रीन है।

 
विज्ञापन

2 of 5
दंगल - फोटो : ट्विटर : @BeingSalmanKhan
दंगल
आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ चीन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म का बजट 70 करोड़ रुपये था। भारत में इस फिल्म ने 538 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस फिल्म ने चीन में 1305.29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

 
विज्ञापन

3 of 5
सीक्रेट सुपरस्टार - फोटो : यूट्यूब
सीक्रेट सुपरस्टार
जायरा वसीम की फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ ने भी चीन में झंडे गाड़े हैं। 15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को भारत में काफी पसंद किया गया। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसने 81.28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म चीन में भी रिलीज हुई। वहां पर इसने भारत से 10 गुना ज्यादा कमाई की। फिल्म का चीन में 863 करोड़ रुपये का कलेक्शन रहा। 

4 of 5
अंधाधुन - फोटो : इंस्टाग्राम @tabutiful
अंधाधुन
आयुष्मान खुराना, तबू और राधिका आप्टे की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘अंधाधुन’ को भारत में समीक्षकों और दर्शकों से काफी सराहनाएं प्राप्त हुई। 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में 96 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, चीन में इस फिल्म ने 333.62 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिचकी - फोटो : यूट्यूब
हिचकी
रानी मुखर्जी की फिल्म ‘हिचकी’ चीन में ‘माय टीचर विथ हिकप्स’ के नाम से रिलीज किया गया था। भारत में फिल्म 59 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, चीन में इस फिल्म ने 156.66 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें