फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actress: इंडस्ट्री पर राज कर रहीं विदेश से आईं ये हसीनाएं, सलमान-शाहरुख के साथ भी दे चुकीं हिट

Wed, 19 Jun 2024 03:46 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 विदेश में जन्मी इन अभिनेत्रियों ने इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई है। कई कलाकार इनके साथ काम करने के लिए उत्सुक रहते हैं। तो चलिए इस लेख में उन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 6
इंडस्ट्री पर राज कर रहीं ये विदेशी हसीनाएं - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेत्रियों की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग होती है। इन हसीनाओं की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस की तस्वीरें आते ही छा जाती हैं। अपनी चहेते स्टार्स की फिल्में देखना भी फैंस कभी नहीं छोड़ते हैं। फैंस इनके बारे में हर बात जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। ऐसे में आज हम इंडस्ट्री की उन हसीनाओं के बारे में जानेंगे, जिनका जन्म विदेशी धरती पर हुआ है। विदेश में जन्मी इन अभिनेत्रियों ने इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई है। कई कलाकार इनके साथ काम करने के लिए उत्सुक रहते हैं। तो चलिए इस लेख में उन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम @katrinakaif
कैटरीना कैफ
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। कैटरीना इंडस्ट्री की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। कई फिल्म मेकर्स और अभिनेता उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक रहते हैं। वह इंडस्ट्री के लगभग हर बड़े स्टार के साथ काम कर चुकी हैं। कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आई कैटरीना का जन्म हॉन्ग कॉन्ग में हुआ था। उन्होंने भारत आकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है।
विज्ञापन

3 of 6
नोरा फतेही - फोटो : इंस्टाग्राम
नोरा फतेही
डांसर और अभिनेत्री का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। नोरा फतेही कई फिल्मों में अपने आइटम नंबर से धमाल मचा चुकी हैं। उनके अपने डांस के हनुर से इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। नोरा फतेही टोरंटो की रहने वाली हैं। उन्होंने भारत आकर इंडस्ट्री और फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। 

TV Actresses: जवाब देने में माहिर हैं टीवी इंडस्ट्री की ये बालाएं, एक ने तो भाई जान की बोलती कर दी थी बंद

4 of 6
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया
जैकलीन फर्नांडिस
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस भी भारत की रहने वाली नहीं हैं। जैकलीन का जन्म श्रीलंका में हुआ था। वह  बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने सलमान खान, अक्षय कुमार समेत कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया है। जल्द ही वह अक्षय के साथ फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगी। 
विज्ञापन

5 of 6
नरगिस फाखरी - फोटो : सोशल मीडिया
नरगिस फाखरी
अभिनेत्री नरगिस फाखरी की भी भारत में अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। वह कई बॉलीवुड फिल्मों में अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। नरगिस फाखरी अमेरिकी-पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने सुपरस्टार रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'रॉकस्टार' से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने पहली फिल्म से ही दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सनी लियोनी - फोटो : इंस्टाग्राम @sunnyleone
सनी लियोनी
अभिनेत्री सनी लियोनी के नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सनी लियोनी ने फिल्म 'जिस्म 2' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। सनी लियोनी के पास कनाडाई नागरिकता है। उन्होंने भारत में आकर इंडस्ट्री मेम अपनी फहचान बनाई है। 

Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' का एक और पोस्टर हुआ जारी, मरियम के किरदार में इंतजार करती नजर आईं शोभना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें