फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maa Movie: काजोल से लेकर ऐश्वर्या राय तक ने फिल्मों में अपने बच्चों के लिए लड़ी लड़ाई, जानें मूवीज के नाम

Fri, 27 Jun 2025 04:58 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movies with Mother Sacrifice: शुक्रवार को सिनेमाघरों में काजोल अभिनीत 'मां' रिलीज हुई। इस फिल्म में एक्ट्रेस अपनी बेटी को बचाती हुई नजर आती हैं। आइए जानते हैं ऐसी मूवीज के बारे में, जिसमें मां ने बच्चों के लिए किया संघर्ष। 

 

विज्ञापन
1 of 6
काजोल और ऐश्वर्या राय - फोटो : एक्स

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजोल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मां' सिनेमाघरों में 27 जून को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में अभिनेत्री अपनी बेटी को प्रेत-बाधाओं से बचाने के लिए किसी भी हद तक गुजर जाती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहले भी ऐसी फिल्में बन चुकी हैं, जिनमें बच्चों के लिए मां को संघर्ष करते देखा गया है। चलिए एक नजर उन फिल्मों पर डालते हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म मां - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol

मां
'मां' फिल्म की कहानी की बात करें, तो काजोल ने इसमें अंबिका का किरदार निभाया है। चंद्रपुर नाम का एक गांव है, जहां अंबिका अपनी बेटी के साथ जाती है, लेकिन इसके बाद वहां की दैत्य शक्तियां उसकी बेटी के पीछे पड़ जाती हैं। फिर मां अपनी बेटी का बचाने के लिए बहुत प्रयास करती है और आखिरकार उसे बचा लाती है। इसी आधार पर इस फिल्म की कहानी है।

विज्ञापन

3 of 6
मॉम - फोटो : सोशल मीडिया

मॉम
साल 2017 में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने देवकी का किरदार निभाया था। फिल्म में दिखाया जाता है कि देवकी की बेटी के साथ दुष्कर्म होता है। इसके बाद देवकी बदला लेने पर उतर आती है और सभी आरोपियों को सजा दिलाने का काम करती है। इस फिल्म को रवि उदयवार ने निर्देशित किया था।

4 of 6
कहानी 2 - फोटो : यूट्यूब

कहानी 2
साल 2016 में विद्या बालन अभिनीत 'कहानी 2' रिलीज हुई, जिसका निर्देशन सुजॉय घोष ने किया था। फिल्म में अभिनेत्री ने विद्या वेंकेटेशन का किरदार निभाया था। विद्या अपनी बेटी के साथ एक छोटे शहर में रहती है और उसे सभी खराब लोगों से बचा कर रखती है, लेकिन एक दिन उसका अपहरण हो जाता है। फिर विद्या अपनी बच्ची को ढूढ़ने का बहुत प्रयास करती है, लेकिन उसके साथ एक दुर्घटना हो जाती है। इस कहानी में मां का संघर्ष दिखाया गया है।

विज्ञापन

5 of 6
जज्बा में ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम

जज्बा
साल 2015 में एक फिल्म रिलीज हुई ‘जज्बा’। इसमें ऐश्वर्या राय ने एक वकील और मां की भूमिका निभाई है, जो अनुराधा के किरदार में नजर आती हैं। अनुराधा अपनी किडनैप हो चुकी बेटी को बचाने के लिए एक क्रिमिनल के लिए केस लड़ती है और उसे बचाने का प्रयास करती है, जिस दौरान उसे बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नील बटे सन्नाटा - फोटो : इंस्टाग्राम

नील बटे सन्नाटा
इस फिल्म में एक दसवीं की छात्रा पढ़ाई में रुचि खो देती है, उसे लगता है कि वह बड़ी होकर अपनी मां की तरह नौकरानी ही बनेगी। इस समस्या को हल करने के लिए, उसकी मां उसके स्कूल में दाखिला लेकर उसे प्रेरित करती है। साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी बहुत शानदार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें