इन दिनों फिल्म ‘फुले’ के रिलीज में हो रही देरी को लेकर सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ी हुई है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म से कुछ शब्द हटाने के बाद इसे रिलीज करने के लिए कहा है। इस मामले पर अनुराग कश्यप भी टिप्पणी करके बुरे फंस चुके हैं। बात इतनी बढ़ गई कि एक यूजर के कमेंट के जवाब में उन्होंने जाति विशेष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसके बाद से देशभर में उनका जमकर विरोध हो रहा है।
यह पहली बार नहीं है, जब किसी फिल्म पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली है। इसके पहले भी कई फिल्मों की रिलीज में इस वजह से देरी हुई है। खैर, हम आज साल 2025 में रिलीज हुई उन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन पर सेंसर की कैंची चलने के बाद उन्हें सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए रिलीज किया गया।