फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Films: मजहबी दंगों पर बनीं ये फिल्में, अब 'द साबरमती रिपोर्ट' में दिखेगी गोधरा कांड की दिल दहलाने वाली सच्चाई

Sun, 10 Nov 2024 12:12 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भारत में हुए मजहबी दंगों पर बॉलीवुड में कई फिल्में बनी हैं, जिनमें दंगों की सच्चाई और सरकार की व्यवस्था के बारे में खुलकर बताया गया है, चलिए जानते हैं ऐसी फिल्मों के बारे में...
विज्ञापन
1 of 7
मजहबी दंगों पर आधारित फिल्में - फोटो : इंस्टाग्राम
हमारे देश में कई बार किसी न किसी वजह से दंगे और बवाल हो चुका है। दंगों में नुकसान होता है, लोगों की जान जाती हैं और भारत देश के तो कुछ दंगे भुलाए नहीं जा सकते हैं। उन्हीं में से एक है सन 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद भड़के सिख दंगे और गुजरात में गोधरा कांड के बाद हुए दंगे, इसपर तो बॉलीवुड में कई फिल्में बन चुकी हैं। इनके अलावा और भी फिल्में हैं, जो दंगों पर आधारित हैं तो चलिए आपको बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम: @balajimotionpicture
द साबरमती रिपोर्ट
बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें गोधरा कांड की सच्चाई को उजागर किया जाएगा। बालाजी पिक्चर्स द्वारा निर्मित और धीरज सरना द्वारा निर्देशित 'द साबरमती रिपोर्ट' गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित है और साबरमती एक्सप्रेस में आग लगने की दुखद कहानी बताती है। यह घटना 27 फरवरी, 2002 की सुबह घटी, जब साबरमती एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई और अयोध्या से वापस आ रहे 59 तीर्थयात्रियों और कारसेवकों की मौत हो गई। यह भारतीय इतिहास और राजनीति में एक महत्वपूर्ण क्षण था और हाल के इतिहास में एक अत्यधिक विवादास्पद अध्याय रहा है, जिसके कारण कई दुखद घटनाएं हुईं, जिन्होंने देश के सामाजिक ताने-बाने को कई तरह से बदल दिया। विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' 15 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन

3 of 7
गदर - फोटो : इंस्टाग्राम
गदर
इस लिस्ट में अगला नाम है फिल्म गदर का। जिस दौर में भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ था, उस वक्त भी बहुत मार काट और दंगे भड़के थे। आलम यह था कि लाशों से भरी ट्रेन भारत आई थी। इन्हीं सब चीजों को दिखाती है, सनी देओल की फिल्म गदर। दंगों के बीच फिल्म में सनी देओल के किरदार तारा सिंह और अमीषा पटेल के किरदार सकीना की प्रेम कहानी भी दिखाई गई है।

4 of 7
देव - फोटो : इंस्टाग्राम: @primevideo
देव
साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'देव' भी गुजरात दंगों पर आधारित है। इसमें अमिताभ बच्चन ने पुलिस अफसर देव, ओम पुरी ने पुलिस अफसर तेज, फरदीन खान ने फरहीन अली, करीना कपूर ने आलिया और अमरीश पुरी ने मुख्यमंत्री की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

5 of 7
ट्रेन टू पाकिस्तान - फोटो : इंस्टाग्राम: @primevideo
ट्रेन टू पाकिस्तान
साल 1956 में भारत विभाजन की त्रासदी पर खुशवंत सिंह द्वारा लिखे गए उपन्यास 'ट्रेन टू पाकिस्तान' पर साल 1998 में बनी फिल्म का निर्देशन पामेला रूक्स ने किया है। फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति जग्गा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पहले डकैत रह चुका है। वह एक मुस्लिम लड़की नूरां से प्यार करता है। बंटवारे के वक्त पाकिस्तान जा रही ट्रेन को कुछ गुस्साए लोग पेड़ गिराकर ट्रेन रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनके इरादों को जग्गा जान की बाजी लगाकर नाकाम कर देता है।
विज्ञापन

6 of 7
परजानिया - फोटो : इंस्टाग्राम: @disneyplushotstar
परजानिया
साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'परजानिया' भी साल 2002 में हुए गोधरा दंगों पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी एक सच्ची घटना से प्रेरित है, जिसमें दंगों के दौरान एक पारसी दंपति का बेटा लापता हो जाता है। बूढ़े मां-बाप अपने बच्चे की तलाश इधर-उधर भटकते हुए सिस्टम के लाचारी का सामना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
31 अक्टूबर - फोटो : इंस्टाग्राम: @disneyplushotstar
31 अक्टूबर
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म '31 अक्टूबर' साल 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए सिख विरोधी दंगों पर आधारित है। इस फिल्म में सोहा अली खान के साथ वीर दास नजर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें