अजय देवगन कई सीक्वल फिल्म का हिस्सा हैं, जो आने वाले महीनों में रिलीज होंगे। इस समय अभिनेता 'सिंघम अगेन' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अजय के पास कई अन्य प्रोजेक्ट भी हैं, जिस पर वे अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। वे 'सन ऑफ सरदार 2', 'दे दे प्यार दे 2', 'शैतान 2' और 'तानाजी 2' पर काम कर रहे हैं। वहीं, अब अजय देवन ने अपनी इन फिल्मों पर दिलचस्प जानकारी साझा की है और बताया है कि इन सीक्वल पर काम कहां तक पहुंचा है।