फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivaji Jayanti: शिवाजी महाराज पर आधारित हैं ये फिल्में, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया उनका किरदार

Thu, 19 Feb 2026 01:31 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti: आज शिवाजी महाराज की जयंती है। भारतीय सिनेमा में उनकी जिंदगी पर आधारित फिल्में और शो बने हैं। कई कलाकारों ने उनका किरदार भी निभाया है। आइए डालते हैं एक नजर।
विज्ञापन
1 of 9
शिवाजी महाराज के किरदार में कलाकार - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के महान योद्धाओं में से एक छत्रपति शिवाजी महाराज की आज जयंती है। वह शिवाजी राजे भोसले या महाराज के नाम से जाने जाते थे। 19 फरवरी 1630 को पुणे के शिवनेरी दुर्ग में जन्मे शिवाजी महाराज के पिता का नाम शाहजी राजे भोसले था। उनके दादाजी कोंडदेव ने उन्हें युद्ध और प्रशासन की ट्रेनिंग दी। आज शिवाजी महाराज की जयंती पर आइए जानते हैं कि उन पर कौन-कौन सी फिल्में बनीं और उनके किरदार को किन-किन अभिनेताओं ने निभाया है।

शिवाजी महाराज पर आधारित फिल्में
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
शेर शिवराज - फोटो : सोशल मीडिया
शेर शिवराज (2022)
छत्रपति शिवाजी महाराज पर बनी यह फिल्म अफजल खान और उनके बीच के संघर्ष को दिखाती है। इसमें दिखाया गया है कि आदिलशाही सल्तनत ने शिवाजी महाराज के प्रभाव को रोकने के लिए अफजल खान को भेजा। प्रतापगढ़ की तलहटी में अफजल खान, शिवाजी महाराज को मारने की कोशिश करता है। हालांकि महाराज 'वाघ नख' (बाघ के पंजे) से उसका वध कर देते हैं।
विज्ञापन

3 of 9
पावनखिंड - फोटो : सोशल मीडिया
पावनखिंड (2022)
फिल्म 'पावनखिंड' में मराठा साम्राज्य की कहानी दिखाई गई है। यह फिल्म 13 जुलाई 1660 को हुई 'पावनखिंड की लड़ाई' पर आधारित है। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके सेनापति बाजी प्रभु देशपांडे के बलिदान को दर्शाती है। इसके निर्देशक दिगपाल लांजेकर हैं।

4 of 9
फरजंद - फोटो : सोशल मीडिया
फरजंद (2019)
यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के एक बहादुर योद्धा कोंडाजी फरजंद पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि साल 1673 में सिर्फ 60 मराठा सैनिकों ने बेशक खान के 2500 सैनिकों को हराया था।  यह फिल्म साहस, रणनीति और बलिदान की कहानी दिखाती है। इसका निर्देशन दिगपाल लांजेकर ने किया था।
विज्ञापन

5 of 9
फत्तेशिकस्त - फोटो : सोशल मीडिया
फत्तेशिकस्त (2019)
यह मराठी ऐतिहासिक ड्रामा है। इसमें दिखाया गया है कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने पुणे के लाल महल में मुगल सूबेदार शाइस्ता खान के खिलाफ 'सर्जिकल स्ट्राइक' की थी। यह फिल्म शिवाजी महाराज की गुरिल्ला युद्धनीति और उनकी रणनीति दिखाती है। इसमें चिन्मय मंडलेकर ने शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है।

इन कलाकारों ने निभाया शिवाजी का किरदार
विज्ञापन

6 of 9
शरद केलकर - फोटो : सोशल मीडिया
शरद केलकर
अभिनेता शरद केलकर ने साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया था। केलकर ने अपने अभिनय से शिवाजी महाराज को पर्दे पर जीवंत कर दिया था। इस फिल्म में अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल मुख्य भूमिका में थे।
विज्ञापन

7 of 9
महेश मांजेकर - फोटो : सोशल मीडिया
महेश मांजेकर
मराठी फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड के अभिनेता महेश मांजेरकर ने पर्दे पर शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है। उन्होंने साल 2009 में रिलीज हुई मराठी फिल्म ‘मी शिवाजीराजे भोसले बोलतोय' (2009)  में छत्रपति शिवाजी महाराज को पर्दे पर उतार दिया।

8 of 9
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया
नसीरुद्दीन शाह
बॉलीवुड के सबसे मशहूर कलाकारों में शामिल नसीरुद्दीन शाह ने शिवाजी महाराज का किरदार निभाया था। उन्होंने साल 1988 में श्याम बेनेगल के टीवी शो 'भारत की खोज'  में यह किरदार निभाया था। लोगों ने इसे खूब पसंद किया था।
विज्ञापन

9 of 9
अमोल कोल्हे - फोटो : सोशल मीडिया
अमोल कोल्हे
अभिनेता अमोल कोल्हे ने भी शिवाजी महाराज के किरदार को पर्दे पर जीवंत किया है। उन्होंने मशहूर मराठी टीवी सीरियल 'राजा शिवछत्रपति' में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया था। इस शो ने उन्हें काफी पहचान दिलाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें