Box Office Collection: 'ओ रोमियो' ने जहां बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई है, वहीं 'तू या मैं' की हालत खराब चल रही है। आइए जानते हैं 'मर्दानी 3' और 'बॉर्डर 2' का हाल।
13 फरवरी को सिनेमाघरों में 'ओ रोमियो' और 'तू या मैं' रिलीज हुई थी। जहां शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' को दर्शक प्यार दे रहे हैं, वहीं शनाया कपूर की फिल्म 'तू या मैं' बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। आइए जानते हैं बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों के अलावा 'मर्दानी 3' और 'बॉर्डर 2' ने कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
2 of 5
ओ रोमियो
- फोटो : सोशल मीडिया
'ओ रोमियो' का कैसा है प्रदर्शन?
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की अदाकारी वाली फिल्म 'ओ रोमियो' ने छठे दिन यानी बुधवार को 3.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 43.85 करोड़ रुपये हो गया है। ओपनिंग डे और वीकएंड पर इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया था। यह फिल्म हुसैन उस्तरा की कहानी बताती है, जिसका किरदार शाहिद कपूर ने निभाया है।
तू या मैं ट्रेलर रिलीज
- फोटो : इंस्टाग्राम-@shanayakapoor02
दर्शकों को तरसी 'तू या मैं'
अपनी रिलीज के छठे दिन 'तू या मैं' ने बॉक्स ऑफिस पर 27 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 3.97 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें शनाया कपूर और आदर्श गौरव ने अहम किरदार निभाया है। यह फिल्म रोमांटिक थ्रिलर है। ये फिल्म थाई सर्वाइवल थ्रिलर/हॉरर 'द पूल' का रीमेक है।
4 of 5
मर्दानी 3
- फोटो : यूट्यूब
ठंडा पड़ा 'मर्दानी 3' का जोश
'मर्दानी 3' ने इक्कीसवें दिन 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। बॉक्स ऑफिस पर इसका कुल कलेक्शन 45.9 करोड़ रुपये हो गया है। रानी मुखर्जी की अदाकारी वाली यह फिल्म बच्चों की तस्करी और भिखारी माफिया पर आधारित है। फिल्म में पुलिस का किरदार निभाने वाली रानी मुखर्जी इन मामलों को सुलझाती हैं।
'बॉर्डर 2' की घटी कमाई
वॉर ड्रामा 'बॉर्डर 2' ने 27वें दिन 55 लाख रुपये कमाए हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अब तक 323.80 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसमें सनी देओल के अलावा वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ ने अहम किरदार निभाया है। यह फिल्म भारत-पाकिस्तान के 1971 के युद्ध पर आधारित है।