फेमिना मिस इंडिया 2024
- फोटो : इंस्टाग्राम: @missindiaorg
शीर्ष 15 प्रतिभागियों को प्रश्नोत्तर खंड में अंतिम परीक्षा का सामना करना पड़ा, जिसमें डिजाइनर निकिता म्हसालकर, अभिनेत्री संगीता बिजलानी, निर्देशक अनीस बज्मी, अभिनेत्री और पूर्व ब्यूटी क्वीन नेहा धूपिया, कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस और निर्देशक मधुर भंडारकर शामिल थे। इस शानदार शाम को राघव जुयाल और गायत्री भारद्वाज के प्रदर्शन ने और भी रोशन कर दिया। पांच क्षेत्रीय विजेताओं में फेमिना मिस इंडिया नॉर्थईस्ट 2024- एंजेलिया मार्विन, फेमिना मिस इंडिया नॉर्थ 2024- सिफ्ती सिंह सारंग, फेमिना मिस इंडिया साउथ 2024- मालिना, फेमिना मिस इंडिया ईस्ट 2024- रिया नंदिनी और फेमिना मिस इंडिया वेस्ट 2024- अर्शिया राशिद शामिल थीं।