बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने फिल्मों में आने के लिए काफी संघर्ष किया है, वहीं कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी हैं, जिनका बचपन से ही फिल्मों से नाता जुड़ चुका था और फिल्मों में एंट्री लेना उनके लिए काफी आसान था, लेकिन असल संघर्ष उन्हें तब करना पड़ा जब उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप होने लगी। हम बात कर रहें हैं, बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना सेख की, जिन्होंने इंडस्ट्री में हजारों बार असफलता का सामना किया है, यहां तक की इंडस्ट्री छोड़ने का भी फैसला ले लिया था, लेकिन किस्मत ने उन्हें ये करने की मंजूरी नहीं दी और उन्होंने जिंदगी में यू-टर्न लेकर फिर से करियर की गाड़ी को दौड़ाया।