10 जनवरी को सिनेमाघरों में साउथ के सुपरस्टार राम चरण की ‘गेम चेंजर’ और बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ रिलीज हुई। दोनों फिल्मों में क्लैश तो हुआ ही, साथ ही दोनों का प्रदर्शन भी संतोषजनक नहीं रहा। निर्माताओं को दोनों ही फिल्मों से काफी उम्मीद थी। सोनू सूद ने तो अपनी फिल्म से निर्देशन में डेब्यू भी किया है। बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों का हाल बेहाल चल रहा है। आइए जानते हैं इन्होंने अब तक कितना कलेक्शन किया है।