अभिनेता सोनू सूद की बतौर निर्देशक पहली एक्शन एंटरटेनर फिल्म 'फतेह' शुक्रवार को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हुई और दर्शकों से खूब वाहवाही बटोर रही है। हालांकि, कमाई के मामले में यह सुस्त नजर आई है। सोनू सूद से फिल्म के पहले दिन की टिकट का दाम 99 रुपये रखा था, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग फिल्म देखने आए। यही नहीं सोनू सूद ने 'फतेह' के कलेक्शन के प्रॉफिट के पैसे चैरिटी में दान करने की घोषणा भी की है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन कितनी कमाई की है।