फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yuzvendra-Dhanashree: तलाक की खबरों पर धनश्री को ट्रोल करने वालों पर बिफरीं उर्फी, दे दिया अनुष्का का उदाहरण

Sat, 11 Jan 2025 06:40 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ऊर्फी जावेद ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के तलाक की खबरों पर प्रतिक्रिया दी और उन लोगों की आलोचना की जो अलगाव के लिए महिलाओं को दोषी ठहराते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
उर्फी जावेद, युजवेंद्र चहल, धनश्री - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा की तलाक की खबरों पर प्रतिक्रिया दी और उन लोगों की खिंचाई की जो अलगाव के लिए केवल महिलाओं को दोषी ठहराते हैं। उर्फी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो रीपोस्ट किया जिसमें दावा किया गया था कि धनश्री ने चहल की जिंदगी बर्बाद कर दी। आइए जानते हैं कि उर्फी ने क्या कहा है।
विज्ञापन

2 of 5
उर्फी जावेद का शो 'फॉलो कर लो यार' - फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी का फूटा गुस्सा
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने लिखा, "जब भी किसी क्रिकेटर का ब्रेकअप होते है या तलाक लेता है, तो महिला को चारों तरफ से कोसा जाता है, सिर्फ इसलिए कि हमारे दिमाग में हमारा क्रिकेटर हमारा हीरो होता है। हममें से किसी को भी नहीं पता कि दोनों के बीच या यहां तक कि नताशा और हार्दिक के मामले में क्या हुआ था, लेकिन हर बार महिला ही है जो दोषी है।"

विज्ञापन

3 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम@urf7i
महिलाओं को हमेशा दोषी ठहराया जाता है
उन्होंने धनश्री का समर्थन करते हुए कहा, "ओह और वह समय मत भूलना जब अनुष्का को विराट के खराब प्रदर्शन के लिए दोषी ठहराया गया था। याद है? तो क्या हमेशा महिला को ही पुरुष के काम के लिए दोषी ठहराया जाता है? ये पूरी तरह से काम करने वाले दिमाग वाले अडल्ट पुरुष हैं जो जानते हैं कि वे क्या कर रहे हैं।"

Tiku Talsania: दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती टीकू तलसानिया, जानिए अब कैसी है अभिनेता की हालत

4 of 5
युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा - फोटो : PTI
कपल ने नहीं की तलाक की पुष्टि
धनश्री और चहल में से किसी ने भी अभी तक तलाक की खबरों की पुष्टि नहीं की है। हालांकि, दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक-दूसरे के साथ तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
आरजे महवश ने की थी पुष्टि
ऐसी भी अफवाहें उड़ी थीं कि चहल मशहूर आरजे महवश के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, 10 जनवरी को उन्होंने स्पष्ट किया कि वह क्रिकेटर को डेट नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें