फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farhan Akhtar: माता-पिता के तलाक की वजह से पड़ा फरहान अख्तर की शादी पर असर? पूछा- क्या वे इसके लायक थे

Mon, 26 Aug 2024 10:41 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शबाना आजमी, जावेद अख्तर, फरहान अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम @faroutakhtar
फरहान अख्तर बॉलीवुड की एक ऐसी हस्ती हैं, जिन्होंने मनोरंजन की दुनिया के हर क्षेत्र में महारथ हासिल की है। फरहान अख्तर ने अभिनय, गायिकी, निर्देशन, स्क्रिप्ट राइटिंग हर एक चीज में अपना हाथ आजमाया और इनमें सफलता भी मिली। अब हाल ही में, फरहान अख्तर ने जावेद अख्तर-हनी ईरानी के तलाक से अपनी शादी पर पड़ने वाले असर को लेकर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
विज्ञापन

2 of 5
फरहान अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम @faroutakhtar
फरहान अख्तर ने बताया कि उन्हें कम उम्र में ही अपने माता-पिता के तलाक से जूझना पड़ा था। उनके पिता जावेद अख्तर और हनी ईरानी तब अलग हो गए थे, जब वह छोटे थे। फेय डिसूजा के साथ उनके यूट्यूब चैनल पर एक नई बातचीत में फरहान ने बताया कि इस बात को समझना कठिन था कि इसका उनकी शादी और रिश्तों पर क्या असर पड़ा।
विज्ञापन

3 of 5
फरहान अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम
अपने पिता के तलाक और 15 साल की शादी के बाद अपनी पूर्व पत्नी अधुना अख्तर से अलग होने के बारे में बात करते हुए फरहान ने कहा, "यह मुश्किल था। इसका एक पहलू यह भी था कि जब मैं बच्चा था, तो मेरे माता-पिता तलाकशुदा थे। मुझे पता है कि यह कैसा लगता है और मेरे अंदर एक बड़ा हिस्सा ऐसा था जो सोचता था कि मैं अपने बच्चों के साथ ऐसा नहीं कर सकता।"

4 of 5
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर - फोटो : इंस्टाग्राम @faroutakhtar
 फरहान ने आगे बताया, "मुझे लगा कि अगर मैं और अधुना उनसे खुलकर और ईमानदारी से बात करें और उन्हें समझाएं कि हम ऐसा कदम क्यों उठा रहे हैं, तो इसका उनसे कोई लेना-देना नहीं है। यह उनकी वजह से नहीं है, यह उनके किए गए किसी काम, उनके कही गई बात या उनके यहां होने की वजह से नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर - फोटो : इंस्टाग्राम @faroutakhtar
उन्होंने आगे कहा, "यह दो बड़े लोगों के बीच की बात है, जिन्होंने दोस्तों के तौर पर तय किया कि यह कुछ ऐसा है जो वे करना चाहते हैं। हम यही कर सकते थे, लेकिन यह कुछ ऐसा है जिसके साथ मुझे अपनी बाकी की जिंदगी जीना होगा। 'क्या वे इसके लायक थे?' यह सोचना कभी भी पूरी तरह से खत्म नहीं होने वाला है। यह बार-बार सामने आने वाला है। मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा है जिसके साथ मुझे जीना होगा। यह तथ्य कि मेरे साथ एक बच्चे के तौर पर ऐसा हुआ था, इस बात में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है कि मैं अब इसके बारे में कैसा महसूस करता हूं।"

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें