आने वाले दिनों में साउथ की 'इंडियन 2', 'एसएसएमबी 29', 'विश्वंभरा', 'हरि हरा वीरा मल्लू', 'देवरा: पार्ट 1', 'वेट्टियन', 'सूर्या 44', 'वाजई', 'कंगुवा', 'पुष्पा 2' और 'जेंटलमैन 2' फिल्में रिलीज होने वाली है। इनमें दक्षिण भारत के कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। खास बात यह है कि इन सभी का संगीत केवल चार संगीतकारों ने ही तैयार किया है, जिनके नाम हैं- अनिरुद्ध रविचंदर, संतोष नारायणन, देवी श्री प्रसाद और एमएम कीरावनी। ये सभी पहले भी कई फिल्मों के संगीत में अपने हुनर से जान डाल चुके हैं। इनकी बनाई धुनों को लोग खूब पसंद करते हैं। आइए जानते हैं, इन चारों के काम के बारे में।