फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Web Series: ‘का बिनोद’ किसे नहीं याद होगा, इन वेब-सीरिज को देखने के बाद भूल जाएंगे ‘पंचायत’ सीरीज

Tue, 18 Feb 2025 05:56 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Web Series: ‘पंचायत’ वेब-सीरीज एक ऐसी सीरीज रही जिसने लोगों के दिलों में जगह बनाने का काम किया। इस सीरीज में गांव की नोंक-झोक को बहुत सुंदर ढंग से दिखाया गया था। आइए जानते हैं आज ऐसी ही उन वेब सीरीज के बारे में, जिसे आप अपने परिवारे के साथ बैठ कर देख सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कॉमेडी वेब सीरीज - फोटो : यूट्यूब

आज के इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग ऐसी कहानियों वाली वेब सीरीज देखना चाह रहे हैं। जिसमें उन्हें सरल-सहज अंदाज और पात्रों की हंसी-ठिठोली देखने को मिले। इस मामले में ‘पंचायत’ ने लोगों का दिल जीता। ये वेब सीरीज भी आपको जरूर देखनी चाहिए, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं।

 

 

विज्ञापन

2 of 5
गुल्लक - फोटो : यूट्यूब

गुल्लक
मीडिल क्लास परिवार पर केंद्रित यह वेब-सीरिज आम जिंदगी के छोट-मोटे सुख-दुख को दिखाने का काम करता है। इस वेब सीरीज की कहानी आपको बांधकर रखने का काम करती है। जमील खान और गीतांजलि कुलकर्णी की कास्टिंग में खूब हंसी-ठिठोली का संयोजन मिलेगा। इस वेब सीरीज को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Sidharth Malhotra: फिल्म ‘परम सुंदरी’ की केरल शूटिंग हुई खत्म, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साझा की तस्वीरें

 

 

विज्ञापन

3 of 5
मामला लीगल है - फोटो : यूट्यूब

मामला लीगल है
‘मामला लीगल है’ वेब सीरीज में लीड रोल के तौर पर रवि किशन हैं। इसके एपिसोड कोर्ट केस पर आधारित हैं। यह एक कानूनी ड्रामा कॉमेडी सीरीज है, जिसमें अनन्या और सुजाता को एक महिला कैदी की मदद करते हुए दिखाया गया है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

 

 

4 of 5
खिचड़ी 2 - फोटो : यूट्यूब

खिचड़ी 2
खिचड़ी मूवी के हंसा बेन और प्रफुल तो आपको याद ही होंगे, अब आपके सामने खिचड़ी वेब सीरीज भी आ चुकी है। यह वेब सीरीज आपको और आपके परिवार को हंसाते-हंसाते लोट पोट कर सकती है। इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Monalisa: विवाद बढ़ता देख खुद सामने आईं माेनालिसा, परिवार के साथ वीडियो शेयर कर सनोज मिश्रा के लिए कही यह बात

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ये मेरी फेमिली - फोटो : यूट्यूब

ये मेरी फेमिली
सरल और सहज तरीके से एक परिवार की कहानी आपके सामने इस वेब सीरीज के जरिए दिखाई गई है। यह सीरीज आपको 90 के दशक की याद दिलाता है, परिवार की खट्टी-मीठी बातों को इसने परदे पर बहुत ही सामान्य ढंग से दिखाने का काम किया है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रही है। इस वेब सीरीज को आपको जरूर देखना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें