फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fahadh Faasil: पहली फिल्म फ्लॉप हुई तो अभिनय का मैदान छोड़ बैठे थे 'भंवर सिंह', फिर इरफान खान से मिला हौसला

Fri, 08 Aug 2025 07:30 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Fahadh Faasil Birthday: अभिनेता फहद फासिल आज 08 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। साउथ फिल्मों से करियर शुरू करने वाले फहद पैन इंडिया स्टार बन गए हैं। वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त अभिनेता हैं। जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में...
विज्ञापन
1 of 6
फहद फासिल - फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' और 'पुष्पा 2' के आईपीएस अधिकारी भंवर सिंह शेखावत तो आपको याद ही होंगे? दोनों फिल्मों में उनकी मौजूदगी ने खूब रंग जमाया। यही इस किरदार की खूबसूरती है, जिसे दक्षिण के सुपरस्टार फहद फासिल ने अदा किया है। फहद फासिल साउथ इंडस्ट्री में निर्माता से लेकर एक्टर तक के रूप में काम कर चुके हैं। वह मलयालम सिनेमा के चर्चित अभिनेता हैं। इसके अलावा वह तेलुगु और तमिल सिनेमा में भी सक्रिय हैं और अब हिंदी सिनेमा में भी अपनी पहचान स्थापित कर चुके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
भंवर सिंह के किरदार में फहद - फोटो : सोशल मीडिया
डेब्यू फिल्म रही फ्लॉप, निराश होकर छोड़ी एक्टिंग
फहद फासिल का जन्म 8 अगस्त 1982 को केरल में आलप्पुषा में हुआ। फहद फासिल के पिता प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक-निर्माता और स्क्रीनराइटर हैं। इसके बाद भी उनके लिए फिल्मी दुनिया में करियर बनाना उतना आसान नहीं रहा। बता दें कि फहद फासिल को उनके पिता ने ही लॉन्च किया, मगर शुरुआत में उनकी फिल्में फ्लॉप रहीं। फहद ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2002 में फिल्म 'कायथुम दुरथ' से की थी, जिसका निर्देशन उनके पिता ने किया था। फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी जिससे वे बहुत निराश हुए और उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी।
विज्ञापन

3 of 6
फहद फासिल - फोटो : इंस्टाग्राम
इरफान खान की फिल्मों से ली प्रेरणा, किया कमबैक
डेब्यू फिल्म फ्लॉप होने के बाद फहद ने एक्टिंग छोड़कर पढ़ाई पूरी करने का निर्णय लिया और यूनाइटेड स्टेट चले गए। हालांकि, इस बीच फिर उनमें एक्टिंग की ललक जागी। इसका श्रेय जाता है दिवंगत अभिनेता इरफान खान को। दरअसल, एक्टिंग छोड़ने के बाद पढ़ाई के दौरान फहद ने फिल्म 'यूं होता तो क्या होता' देखी। इससे उन्हें काफी प्रेरणा मिली। इस फिल्म में फहा को अभिनेता इरफान खान का किरदार काफी पसंद आया। इसके बाद उन्होंने इरफान की कई फिल्में देखीं और फिर से एक्टिंग की दुनिया में कमबैक किया। इंडस्ट्री में दोबारा एंट्री करने के बाद फहद फासिल ने अपनी शानदार एक्टिंग को साबित किया। यूं तो फहद अधिकांश फिल्मों में सपोर्टिंग रोल या कैमियो में ही नजर आते हैं, मगर अपने किरदार को वह इस कदर निभाते हैं कि पर्दे पर जीवंत हो उठता है। 

4 of 6
फहद फासिल - फोटो : सोशल मीडिया
इस मेडिकल कंडीशन से जूझ रहे हैं फहद
अपने अब तक के करियर में फहद फासिल कई चर्चित फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। उनकी फिल्म 'सी यू सून' और फिल्म 'जोजी' और 'मालिक' ने उन्हें हिंदी भाषी लोगों के बीच भी काफी अच्छी पहचान दिलाई। फिल्म 'पुष्पा', 'पुष्पा 2' और 'विक्रम' में फहद फासिल ने शानदार अभिनय किया है। अपनी अदाकारी के लिए लोकप्रिय फहद को एडीएचडी (अटेंशन-डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर) नाम की बीमारी है। इसका खुलासा उन्होंने बीते वर्ष किया। एक्टर ने बताया कि आमतौर पर यह कंडीशन बच्चो में पाई जाती है, लेकिन उन्हें 41 साल की उम्र में इसका पता चला। एडीएचडी एक न्यूरोडेवलपमेंटल डिसऑर्डर है, जो ध्यान, व्यवहार और आवेग को नियंत्रित करने की मस्तिष्क की क्षमता को प्रभावित करता है।
विज्ञापन

5 of 6
नजरिया नजीम-फहद फासिल - फोटो : सोशल मीडिया
नजरिया नजीम से रचाई शादी
अगर बात पर्सनल लाइफ की करें तो इन्होंने अभिनेत्री नजरिया नजीम से साल 2014 में शादी रचाई। दोनों की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। दोनों की मुलाकात फिल्म 'बैंगलोर डेज'के सेट पर हुई। 2013 में इन्होंने डेटिंग शुरू की। करीब सालभर की कोर्टशिप के बाद कपल ने जनवरी 2014 में सगाई कर ली। फिर 21 अगस्त 2014 को शादी रचा ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
'थोड़ीमुथालूम दृक्साक्शियुम' - फोटो : सोशल मीडिया
अवॉर्ड्स एवं सम्मान
अपने काम के लिए फहद फासिल को नेशनल फिल्म अवॉर्ड सहित कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड और सम्मान मिल चुके हैं। उन्हें मिलने वाले प्रमुख अवॉर्ड्स इस तरह हैं:
  • 2017 में  मलयालम फिल्म 'थोड़ीमुथालूम दृक्साक्शियुम' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला
  • 2013 में मलयालम फिल्म 'डायमंड' नेकलेस के लिए बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स का साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड जीता
  • 03 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मिल चुके हैं बेस्ट एक्टर कैटेगरी में
  • 04 केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स मिल चुके हैं
  • 2018 'थोड़ीमुथालूम दृक्साक्शियुम'के लिए बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स-मलयालम का साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड जीता
  • 2014 में 'आवेशम' के लिए एंटरटेनर ऑफ द ईयर कैटेगरी में अवॉर्ड जीता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें